Agra Constituency Profile: दलित -मुस्लिम बहुल सीट पर है भाजपा का कब्ज़ा, बसपा को नहीं मिली आज तक जीत

0
468
agra constituency profile

  • आगरा लोकसभा सीट का क्या रहा है इतिहास ?
  • आगरा सीट पर आज तक नहीं खुला बसपा का खाता 

पोलटॉक नेटवर्क | लखनऊ /आदित्य कुमार 

देश व दुनियाभर में ताज नगरी के नाम से मशहूर आगरा की लोकसभा सीट उत्तर प्रदेश की चर्तित सीट है। आधुनिक आगरा की स्थापना सिकंदर लोधी ने की थी। आगरा पर मुगलों का राज भी रहा। मुग़ल वंश का संस्थापक बाबर आगरा में कुछ समय रहा और इसने ही यहाँ फारसी स्टाइल के चौकोर बागों का प्रचालन शुरू किया। इसके बाद अकबर के शासन काल में आगरा में  यहाँ आगरे का किला और आगरा के पास फतेहपुर सीकरी बना। कहा जाता है कि आगरा की गद्दी पर शाहजहां के बैठने के बाद से यहां की काया पलट गयी। विश्वभर में प्रसिद्ध ताजमहल शाहजहां ने ही बनवाया था।

आगरा लोकसभा सीट पर मतदाता 

आगरा लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में मतदाताओं की बात की जाये तो इस सीट पर  18 लाख से अधिक वोटर थे, जिसमें 10 लाख पुरुष और 8 लाख महिला वोटर शामिल हैं। वहीं इस सीट पर जातिगत समीकरण देखे जाएँ तो आगरा लोकसभा सीट दलित और मुस्लिम वोटरों का गढ़ माना जाता है। आगरा लोकसभा क्षेत्र में लगभग 37 फीसदी वोटर दलित और मुस्लिम ही हैं।

आगरा लोकसभा सीट का इतिहास 

आगरा लोकसभा सीट देश आजाद होने के बाद दो दशक तक कांग्रेस पार्टी का गढ़ रही, लेकिन उसके बाद कांग्रेस कमजोर होती चली गयी और अन्य पार्टियां आगरा में मजबूत हो गयीं। आगरा लोकसभा क्षेत्र पर पहली बार  1952 में चुनाव हुए थे। पहली बार हर चुनाव में कांग्रेस पार्टी के  सेठ अचल सिंह सांसद चुने गए।  सेठ अचल सिंह ने आगरा सीट से लगातार 1952, 1957, 1962, 1967 और 1971 के चुनाव में लगातार पांच बार कांग्रेस पार्टी से जीत हासिल की। 1977 के चुनाव में इमरजेंसी के बाद देश में कांग्रेस विरोधी लहर के चलते चौधरी चरण सिंह की पार्टी भारतीय लोक दल ने यहां पर जीत दर्ज की। हालांकि इसके बाद हुए लगातार दो चुनाव 1980 और 1984 में कांग्रेस फिर वापसी की। आगरा लोकसभा सीट पर 1984 के चुनाव में जीत हासिल करने के बाद से आज तक कांग्रेस पार्टी ने इस सीट से जीत नहीं हासिल कर पायी है।

आगरा लोकसभा सीट पर 1989 में जनता दल ने इस सीट पर कब्जा किया। इसके बाद 1991, 1996 और 1998 में भारतीय जनता पार्टी इस सीट पर जीत हासिल की। आगरा सीट से 1999 और 2004 में समाजवादी पार्टी से बॉलीवुड अभिनेता राज बब्बर ने जाट दर्ज की। आगरा सीट से 2009 और 2014 में भारतीय जनता पार्टी के रामशंकर कठेरिया सांसद चुने गए। वहीं 2019 के लोकसभा चुनाव में आगरा सीट से भारतीय जानत पार्टी से चुनाव लड़े एसपी सिंह बघेल ने जीत हासिल की।

आगरा लोकसभा सीट पर अब तक के सभी सांसद 

 

लोकसभा वर्ष से वर्ष तक नाम पार्टी
पहली 1952 1957 अचल सिंह भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
दूसरी 1957 1962 अचल सिंह भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
तीसरी 1962 1967 अचल सिंह भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
चौथी 1967 1971 अचल सिंह भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
पांचवी 1971 1977 अचल सिंह भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
छठवीं 1977 1980 शम्भुनाथ चतुर्वेदी भारतीय लोकदल
सातवीं 1980 1984 निहाल सिंह भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
आठवीं 1984 1989 निहाल सिंह भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
नौवीं 1989 1991 अजय सिंह जनता दल
दसवीं 1991 1996 भगवन शंकर रावत भारतीय जनता पार्टी
ग्यारहवीं 1996 1998 भगवन शंकर रावत भारतीय जनता पार्टी
बारहवीं 1998 1999 भगवन शंकर रावत भारतीय जनता पार्टी
तेरहवीं 1999 2004 राज बब्बर समाजवादी पार्टी
चौदहवीं 2004 2009 राज बब्बर समाजवादी पार्टी
पंद्रहवीं 2009 2014 राम शंकर कठेरिया भारतीय जनता पार्टी
सोलहवीं 2014 2019 राम शंकर कठेरिया भारतीय जनता पार्टी
सत्रवीं 2019 अब तक एसपी सिंह बघेल भारतीय जनता पार्टी

 


Leave a Reply