अहमद पटेल सिर्फ एक नेता नही, कांग्रेस पार्टी के अजेय सेनापति थे : आयुष

राजस्थान प्रदेश युवा कांग्रेस द्वारा प्रदेश मुख्यालय पर पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित कर दिवगंत वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अहमद पटेल को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

0
852
AHMAD PATEL
AHMAD PATEL

  • राजस्थान प्रदेश युवा कांग्रेस द्वारा प्रदेश मुख्यालय पर पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित
  • वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अहमद पटेल को श्रद्धांजलि अर्पित की गई

पोल टॉक नेटवर्क | जयपुर

राजस्थान प्रदेश युवा कांग्रेस द्वारा प्रदेश मुख्यालय पर पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित कर दिवगंत वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अहमद पटेल को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। जानकारी देते हुए मुख्य प्रवक्ता आयुष भारद्वाज ने बताया कि अहमद पटेल सिर्फ एक नेता नही, कांग्रेस पार्टी के अजेय सेनापति थे, लाख चुनौतियां होने के बावजूद वो डटकर कांग्रेस पार्टी के लिए लड़ते रहे और अंतः दशकों तक संगठन को मजबूत रखा। उनकी कमी को संगठन में पूरी कर पाना नामुमकिन है।

राजस्थान में भी मध्यप्रदेश जैसे बनने लगे हैं सियासी हालात, हर तरफ है शांति ! कांग्रेस की दो सीटें हो गईं खाली

उक्त कार्यक्रम में युवा कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष यशवीर शूरा, सतवीर आलोरिया, महासचिव जगमोहन मीणा, जयपुर शहर जिलाध्यक्ष सुनील सिंघानियां, मोहम्मद जावेद कुरेशी, अजय सैनी, टीपू सुल्तान, विजेंद्र सैनी, मुनावर, छगन कुलदीप, दिनेश चौधरी, जीतू सैनी, मोहम्मद सलमान और अभिषेक करोडिया सहित कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

हरलाखी विस : तीर चलेगा या लाल दुर्ग में बदल जायेगा हरलाखी ! बड़े रोचक दौर में पहुंचा चुनाव


Leave a Reply