amroha parliamentary constituency: मुस्लिमों के गढ़ में है बीजेपी की पकड़, जाने अमरोहा लोकसभा सीट का इतिहास

0
1062
amroha lok sabha seat history

उत्तर प्रदेश का अमरोहा कमाल अमरोही और जौन एलिया जैसे दिग्गज साहित्याकारों की धरती कहा जाता है। उत्तर प्रदेश लोकसभा का नौवां क्षेत्र अमरोहा उत्तर प्रदेश के उत्तर पश्चिमी भाग सोत नदी के किनारे बसा हुआ है। अमरोहा में कपास और वस्त्र का बड़े स्तर पर उत्पादन होता है और कॉटन के कपडे की, हाथ करघा बुनाई की, मिटटी के बर्तनों की, चीनी मिल और गलीचे उत्पादन के छोटे उद्योग भी हैं। उत्तर प्रदेश की राजनीति में भी अमरोहा का ठीक ठाक चर्चित स्थान है।

अमरोहा लोकसभा सीट का समीकरण 

अमरोहा लोकसभा क्षेत्र में करीब 16 लाख वोटर हैं, इनमें से 829446 वोटर पुरुष और 714796 महिला वोटर हैं। अमरोहा लोकसभा क्षेत्र में दलित, सैनी और जाट वोटर अधिक मात्रा में हैं। इसके साथ ही मुस्लिम वोटरों की संख्या भी 20 फीसदी से ऊपर है। अमरोहा लोकसभा क्षेत्र में कुल पांच विधानसभा सीटें आती हैं। इनमें धनौरा, नौगावां सादत, अमरोहा, हसनपुर और गढ़मुक्तेश्वर भी शामिल है।

1952 में यहां पहली बार लोकसभा चुनाव हुआ था, जिसमें भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के मौलाना मोहम्मद हिफजुर रहमान ने जीत हासिल की थी। अमरोहा लोकसभा सीट पर 1952 से लेकर 1971 तक इस सीट पर शुरुआती तीन बार कांग्रेस ने और इसके बाद दो बार सीपीआई ने जीत दर्ज की थी।। इस सीट पर 1977 और 1980 में जनता पार्टी ने जीत दर्ज की। 1984 में कांग्रेस पार्टी ने फिर वासपी की लेकिन 1989 में यह सीट एक बार फिर जनता दल के खाते में चली गयी। 1991 के चुनाव में अमरोहा सीट से पूर्व क्रिकेटर पूर्व क्रिकेटर चेतन चौहान ने बीजेपी जे टिकट पर लड़कर चुनाव जीता। 1996 के चुनाव में इस सीट पर सपा का कब्ज़ा हुआ। चेतन चौहान ने 1998 में एक बार फिर ऐसी सीट से जीत दर्ज की। 1999 में बहुजन समाज पार्टी के टिकट पर राशिद अल्वी ने चुनाव जीता था। 2004  में निर्दलीय नेता हरीश नागपाल ने यहां से चुनाव जीता। अमरोहा लोक सभा से 2009 में राष्ट्रीय लोक दल के देवेन्द्र नागपाल सांसद बने। साल 2014 के चुनाव में ये सीट बीजेपी के पास चली गई। 2019 के लोकसभा चुनाव में अमरोहा लोकसभा सीट पर बसपा ने जीत दर्ज की। वर्तमान ने बसपा से कुंवर दानिश अली अमरोहा के सांसद हैं।

अमरोहा लोकसभा सीट पर अब तक के सांसद 

लोक सभा वर्ष से वर्ष तक सांसद पार्टी
पहली 1952 1957 मोहम्मद हिफजुर रहमान भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
दूसरी 1957 1962 मोहम्मद हिफजुर रहमान भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
तीसरी 1962 1967 मोहम्मद हिफजुर रहमान भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
चौथी 1967 1971 इशाक़ संभाली कम्युनिस्ट पार्टी
पांचवी 1971 1977 इशाक़ संभाली कम्युनिस्ट पार्टी
छठवीं 1977 1980 चंद्रपाल सिंह भारतीय लोक दल
सातवीं 1980 1984 चंद्रपाल सिंह जनता पार्टी
आठवीं 1984 1989 राम पल सिंह भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
नौवीं 1989 1991 हर गोविंद सिंह जनता दल
दसवीं 1991 1996 चेतन चौहान भारतीय जनता पार्टी
ग्यारहवीं 1996 1998 प्रताप सिंह समाजवादी पार्टी
बारहवीं 1998 1999 चेतन चौहान भारतीय जनता पार्टी
तेरहवीं 1999 2004 रशीद अल्वी बहुजन समाज पार्टी
चौदहवीं 2004 2009 हरीश नागपाल निर्दलीय
पंद्रहवीं 2009 2014 देवेन्द्र नागपाल राष्ट्रीय लोक दल
सोलहवीं 2014 अब तक कँवर सिंह तंवर भारतीय जनता पार्टी
सत्रवीं 2019 अब तक कुंवर दानिश अली बहुजन समाज पार्टी

Leave a Reply