Home चुनाव उत्तर प्रदेश कभी जल निगम में करते थे नौकरी आज योगी सरकार में हैं मंत्री, जाने इस नेता का गजब राजनीतिक सफर

कभी जल निगम में करते थे नौकरी आज योगी सरकार में हैं मंत्री, जाने इस नेता का गजब राजनीतिक सफर

0
कभी जल निगम में करते थे नौकरी आज योगी सरकार में हैं मंत्री, जाने इस नेता का गजब राजनीतिक सफर

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में भारतीय जनता पार्टी या यूँ कहा जाये NDA गठबंधन को जीत हासिल होने के बाद जब योगी 2.0 के मंत्रिमडल का गठन हुआ तब आशीष पटेल का नाम चर्चा में आ गया। आशीष पटेल अपना दल(सोनेलाल) से आते हैं और केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल के पति हैं। इस लेख में आशीष पटेल के राजनीतिक और अब तक के सफर में जानेंगे।

कौन हैं आशीष पटेल

आशीष पटेल का जन्म 13 अगस्त 1979 में चित्रकूट के हनुमानगंज में हुआ था। आशीष पटेल पिता का नाम स्व. मणिशंकर सिंह पटेल है। आशीष ने 12वीं की परीक्षा जीआईसी प्रयागराज और झांसी से बीटेक किया था। ने  आशीष पटेल बीटेक करने के बाद जल निगम कानपुर में इंजीनियर के पद पर नौकरी नौकरी की।

आशीष पटेल का विवाह 27 सितंबर 2009 में अनुप्रिया पटेल से हुआ। अनुप्रिया पटेल अपना दल के संस्थापक सोनेलाल पटेल की दूसरी बेटी हैं। अनुप्रिया पटेल वर्तमान में मोदी सरकार 2.0 में केंद्रीय मंत्री हैं।

आशीष पटेल का राजनीतिक सफर 

पेशे से इंजीनियर आशीष पटेल का 2009 में जब राजनेता की पुत्री से विवाह हुआ तबसे ही उनका रिश्ता राजनीति से जुड़ गया। हालांकि तब आशीष सक्रीय राजनीति का हिस्सा नहीं थे। 2017 के विधानसभा चुनाव से पहले अनुप्रिया पटेल और मां कृष्णा पटेल के बीच अपना दल के हक़ को लेकर विवाद हो गया। जिसके बाद अनुप्रिया पटेल ने अपने पति आशीष पटेल के साथ मिलकर अपना दल (सोनेलाल) नाम से पार्टी बनाई। नयी पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष पटेल को बनाया गया। आशीष पटेल 2018 में  विधान परिषद सदस्य चुने गए।

वहीं, उत्तर प्रदेश विधानसभा 2022 में अपना दल ने भारतीय जनता के साथ मिलकर चुनाव लड़ा और सरकार बनाई। बीजेपी ने योगी मत्रिमंडल गठन में गठबंधन के नेताओं को भी जगह दी। उसी कड़ी में अपना दल के नेता आशीष पटेल को भी योगी सरकार में मंत्री बनाया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here