BIHAR CHUNAV 2020 : कुढ़नी से भासपा ने चंद्रेश्वर मिश्र को दिया सिंबल

भारतीय सब लोग पार्टी की कुढ़नी विधानसभा (BIHAR CHUNAV 2020 ) क्षेत्र से प्रत्याशी खड़ा करने की घोषणा से कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त किया है। पार्टी के राष्ट्रीय डॉ. अरुण कुमार ने पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता चंद्रेश्वर मिश्र को कुढ़नी विधानसभा क्षेत्र से पार्टी का सिंबल दिया है।

0
1155
भासपा ने चंद्रेश्वर मिश्र को कुढ़नी से दिया सिंबल.
भासपा ने चंद्रेश्वर मिश्र को कुढ़नी से दिया सिंबल.

  • भारतीय सब लोग पार्टी ने ठोकी ताल, चुनाव की पूरी तैयारी 
  • सभी ने बधाई देते हुए उनके विजय श्री की कामना की

पोल टॉक नेटवर्क | मुजफ्फरपुर

भारतीय सब लोग पार्टी की कुढ़नी विधानसभा (BIHAR CHUNAV 2020 ) क्षेत्र से प्रत्याशी खड़ा करने की घोषणा से कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त किया है। पार्टी के राष्ट्रीय डॉ. अरुण कुमार ने पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता चंद्रेश्वर मिश्र को कुढ़नी विधानसभा क्षेत्र से पार्टी का सिंबल दिया है। सिंबल लेकर पटना से कुढ़नी पहुँचने पर कार्यकर्ताओं ने चंद्रेश्वर मिश्र का भव्य स्वागत किया। सभी ने बधाई देते हुए उनके विजय श्री की कामना की।

देश के असंगठित क्षेत्र को पूरी तरह तबाह कर रही मोदी सरकार : आयुष भारद्वाज

पार्टी के जिलाध्यक्ष अशोक कुमार भगत ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अरुण कुमार के प्रति आभार व्यक्त किया। जिलाध्यक्ष ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष ने पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता को उम्मीदवार बनाया है। मौके पर पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शशि कुमार सिंह, प्रदेश सचिव प्रशांत कुमार, जिलाध्यक्ष अशोक कुमार भगत, सामाजिक कार्यकर्ता विभूति कुमार मिश्र, मंकेश्वर मिश्र आदि मौजूद थे।

शिक्षा आन्दोलन : दिल्ली के जंतर-मंतर पर 11 को सुबह 11 बजे से ‘आमरण तप’


Leave a Reply