- 8 जून को राष्ट्रीय महामंत्री एवं प्रदेश प्रभारी अरूण सिंह, राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी करेंगे संबोधित
- 7 से 9 जून तक विभिन्न सत्रों का होगा आयोजन, मतदान प्रशिक्षण का भी कराया जा रहा अभ्यास
पोल टॉक नेटवर्क | जयपुर
जयपुर में तीन दिवसीय भाजपा विधायक अभ्यास वर्ग चल रहा है, जिसमें पार्टी की रीति-नीति, विकास यात्रा, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सरकार के सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 8 साल, मिशन 2023 इत्यादि विषयों पर विभिन्न सत्रों का आयोजन किया जा रहा है। भाजपा विधायक अभ्यास वर्ग का आयोजन 7 जून से 9 जून तक किया जाएगा, जिसका 6 जून शाम को भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां ने उदघाटन कर संबोधित किया. जिसके अंन्तर्गत आज 7 जून को विभिन्न सत्रों का आयोजन हुआ, जिसमें सुबह की शुरूआत विधायकों ने योग, ध्यान और व्यायाम के साथ की, जिसमें डॉ. सतीश पूनियां, नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया, उपनेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़, सचेतक जोगेश्वर गर्ग सहित विधायकों ने योगाभ्यास किया।
इसके बाद विधायक पुष्पेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में ”सांस्कृतिक राष्ट्रवाद एवं हमारी विकास यात्रा“ विषय पर गुलाबचंद कटारिया ने संबोधित किया, विधायक विठठल शंकर अवस्थी की अध्यक्षता में ”हमारा विचार परिवार“ विषय पर प्रदेश संगठन महामंत्री चंद्रशेखर ने संबोधित किया, विधायक निर्मल कुमावत की अध्यक्षता में ”हमारी कार्यपद्धति की विशेषताएं“ विषय पर डॉ. सतीश पूनियां ने संबोधित किया . विधायक सूर्यकांता व्यास की अध्यक्षता में ”भाजपा राज्य सरकारों द्वारा सुशासनकारी नीतियां“ विषय पर प्रदेश सह-प्रभारी एवं सांसद भारती बेन ने संबोधित किया।
8 जून को राष्ट्रीय महामंत्री एवं प्रदेश प्रभारी अरूण सिंह और राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी विधायक अभ्यास वर्ग में संबोधित करेंगे। 8 जून को ”8 साल मोदी सरकार-युगांतकारी परिवर्तन“, मीडिया एवं सोशल मीडिया, मिशन 2023 एवं बूथ सशक्तिकरण अभियान, आपातकाल एवं लोकतंत्र बहाली में हमारी भूमिका, 9 जून को जीवन मूल्यों के धनी राजनीतिक व्यक्तित्व, कांग्रेस की जनविरोधी नीतियां एवं जन आंदोलन, राष्ट्रीय पुनर्निमाण में भाजपा का योगदान इत्यादि विषयों पर पार्टी के राष्ट्रीय एवं प्रदेश के प्रमुख नेताओं के संबोधन होंगे। साथ ही 7 से 9 जून तक राज्यसभा चुनाव को लेकर मतदान प्रशिक्षण का अभ्यास भी कराया जाएगा।