- 18 वर्षो से लड़ रहा था फिल्म सिटी के लिए लड़ाई,सीएम योगी ने साकार किया सपना
- रोजगार व पर्यटन के अवसर बढ़ेंगे,फिल्म सिनेमा में आएगा बदलाव
पोल टॉक नेटवर्क | गोरखपुर
यूपी सीएम पूज्य योगी आदित्यनाथ जी महाराज ने कहा है कि यूपी में देश की सबसे खूबसूरत और भव्य फिल्म सिटी बनेगी। इस एलान के बाद गोरखपुर के सांसद रवि किशन की ख़ुशी का ठिकाना नहीं है और हो भी क्यों न पिछले 18 वर्षो से वो इसके लिए संघर्ष कर रहे थे। उनका उत्तर प्रदेश में फिल्म सिटी बनाने का सपना साकार होते दिख रहा है। सांसद रवि किशन ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि महराज जी ने हिंदुस्तान की सबसे खूबसुरत व भव्य फिल्म सिटी बनाने का ऐलान कर मेरे निवेदन और मेरे लिखें पत्रों का मान रखा। इसके लिए मुख्यमंत्री जी को कोटि कोटि धन्यवाद देता हूँ। पिछले 18 वर्षो से चल रही लड़ाई को विराम मिला। इसके लिए मैंने प्रधानमंत्री मोदी और सूचना प्रसारण मंत्री को भी पूर्व में पत्र लिखा था।
यूपी के बसपा सांसद रितेश पाण्डेय की विदेशी दुल्हन की बड़ी रोचक है कहानी
रोजगार, पर्यटन और भोजपुरी को मिलेगा बढ़ावा
सांसद रवि किशन ने कहा कि यह खुशखबरी उत्तर प्रदेश, बिहार और पूरे देश के हिंदी भाषी कलाकारों के लिए है।अपनी भाषा में ,अपनी जगह पर अपने कलाकारों सम्मान व् स्वाभिमान के साथ काम मिलेगा। लोगों को अब काम के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा। उनको अपमानित नहीं होना पड़ेगा, उनको ठेस नहीं पहुँँचेगी। क्षेत्रीय भाषाओं और भोजपुरी का विकास और तेजी से होगा। जो लोक परम्परा, लोक संस्कृति विलुप्त हो रही है वो फिर से जीवंत होगी। फिल्म सिनेमा में बदलाव आएगा। लोगों की सक्रियता बढ़ेगी। सोच बदलेगा। उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय स्तर पर फिल्म उद्योग के लिए जाना जाएगा।
जयपुर शहर के पांच प्रमुख सर्कल की स्टोरी जिनके बारे में सुने होंगे मगर जानिये पूरी कहानी
फिल्म सिटी से फिल्म् उद्योग को बढ़ावा मिलेगा
सांसद ने कहा कि फिल्म सिटी से फिल्म् उद्योग को बढ़ावा मिलेगा। युवाओं के लिए रोजगार जैसे फिल्म टेक्नीशियन, स्पॉट बॉय कैमरामैन सहित व्यापक स्तर पर उपलब्ध होंगे। उत्तर प्रदेश में बहुत सारे पर्यटन स्थल है. जैसे गोरखपुर में रामगढ़ ताल, कुसम्ही जंगल, तारा मंडल , गोरखनाथ मंदिर, गीता वाटिका,राप्ती नदी तट, ये सब फिल्म स्थल के रूप में चयनित किये जा सकते है। इससे इन जगहों पर भी रोजगार को बढ़ावा मिलेगा। प्रदेश में पर्यटन उद्योग में बहुत तेजी से विकास होगा। यह पूरे प्रदेश और देश के लिए गौरव की बात होगी।