भाजपा का तीन दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग माउंट आबू में शुरू

उदघाटन सत्र का शुभारंभ दीप प्रज्जवलन के द्वारा भाजपा राष्ट्रीय संगठक वी सतीश, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां, प्रदेश प्रभारी अरूण सिंह, नेता प्रतिपक्ष गुलाब चंद कटारिया, उप नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़, प्रदेश संगठन महामंत्री चंद्र शेखर, राष्ट्रीय मंत्री अलका गुर्जर, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने किया

0
396
bjp three day training camp
bjp three day training camp.
  • वी सतीश, डॉ. सतीश पूनियां, अरुण सिंह, गजेंद्र सिंह शेखावत, गुलाबचंद कटारिया मौजूद
  • मिशन 2023 एवं मिशन 2024 के विजय संकल्पों इत्यादि विषयों पर विस्तार से

पोल टॉक नेटवर्क | जयपुर

मां अर्बुदा देवी की पवित्र स्थली माउंट आबू (mount abu in rajasthan) में रविवार को भाजपा के तीन दिवसीय प्रदेश प्रशिक्षण (bjp three day training camp) वर्ग का शुभारंभ ब्रह्माकुमारी संगठन के ज्ञानसरोवर अकादमी परिसर में हुआ l उदघाटन सत्र का शुभारंभ दीप प्रज्जवलन के द्वारा भाजपा राष्ट्रीय संगठक वी सतीश, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां, प्रदेश प्रभारी अरूण सिंह, नेता प्रतिपक्ष गुलाब चंद कटारिया, उप नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़, प्रदेश संगठन महामंत्री चंद्र शेखर, राष्ट्रीय मंत्री अलका गुर्जर, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने किया।

उदघाटन सत्र को संबोधित करते हुए डॉ. पूनियां ने जनसंघ से लेकर भाजपा तक की यात्रा की विस्तारपूर्वक जानकारी देते हुए कहा कि भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है। प्रशिक्षण वर्ग में जिन्होंने पार्टी के विचार के लिए संघर्ष व बलिदान किया उन सभी महापुरुषों को याद किया गयाl नेता प्रतिपक्ष कटारिया ने कहा कि भाजपा ने सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की परिकल्पना को साकार किया। भाजपा के राष्ट्रीय मुख्य संगठक वी सतीश ने विचार परिवार के बारे में उदबोधन दिया।

उन्होंने जंनसंघ से लेकर भाजपा के राष्ट्रवाद के विचार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी और पंडित दीनदयाल के विचार को अंत्योदय के जरिए नरेंद्र मोदी जमीनी तौर पर कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से मूर्त रूप दे रहे हैं इसको लेकर विस्तार से उन्होंने जानकारी दीl राष्ट्रीय महामंत्री एवं प्रदेश प्रभारी अरूण सिंह ने कहा कि मोदी की जनकल्याणकारी योजनायें सबके सामने धरातल पर स्पष्ट रूप से दृष्टिगोचर हो रही हैं। पंडित दीनदयाल उपाध्यक्ष के अंत्योदय योजना के तहत अंतिम व्यक्ति तक विकास की योजनायें पहुंच रही हैं। प्रधानमंत्री मोदी के आठ वर्ष की विकास की यात्रा ने राष्ट्र को गौरवान्वित किया।

उपनेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने कहा कि राजस्थान में वर्तमान कांग्रेस सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है, प्रदेश में अनुसूचित, जनजाति पर अत्याचार बढ़ रहे हैं, संगठित गिरोह चाहे भू माफिया, नकल गिरोह समेत सभी प्रकार अपराधिक गतिविधियों को बढ़ाने वालों को सरकार संरक्षण दे रही है, तुष्टिकरण की नीति के चलत अपराधियों में सरकार का बढ़ता विश्वास व आमजन में बढ़ता भय चिंता का विषय बन गया है।

केंद्रीय जल संसाधान मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि यूपीए सरकार के समय देश की रक्षा पॉलिसी पैरालाईसिस हो चुकी थी। लेकिन अब केंद्र सरकार ने रक्षा यंत्रों की खरीद में आयात पर निर्भरता कम की है। वन रेंक वन पेंशन व तीनों सेनाओं में संयुक्त रूप से सीडीएस का पद रखने पर देश की सुरक्षा को मजबूती मिली है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here