Champawat by-election: पुष्कर सिंह धामी के खिलाफ कांग्रेस ने निर्मला गहतोड़ी को चुनावी रण में उतारा

सीएम धामी के खिलाफ कांग्रेस पार्टी से चुनाव लड़ेंगी निर्मला गहतोड़ी 31 मई को चंपावत सीट पर होगा चुनाव

0
817
Champawat by-election

  • सीएम धामी के खिलाफ चुनाव लड़ेंगी निर्मला गहतोड़ी
  • 31 मई को चंपावत सीट पर होगा चुनाव 

पोलटॉक नेटवर्क | देहरादून 

उत्तराखंड के चंपावत सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए उत्तराखंड की विपक्षी पार्टी कांग्रेस ने अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया है। कांग्रेस पार्टी ने चंपावत सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए निर्मला गहतोड़ी को अपना प्रत्याशी बनाया है।  कांग्रेस पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री नवीन जोशी का कहना है कि उपचुनाव गंभीरता से लड़ा जाएगा। इसको लेकर पार्टी पूरी तैयारी में है।

सीएम धामी के खिलाफ लड़ेंगी चुनाव 

उत्तराखंड के चंपावत सीट से उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उप चुनाव लड़ेंगे। निर्मला गहतोड़ी सीएम पुष्कर सिंह धामी के सामने खड़ी होंगी। बता दें, विधानसभा चुनाव 2022 में उत्तराखंड में सीएम पुष्कर सिंह धामी खटीमा से चुनाव हार गए थे। इसके बाद बीजेपी ने उन्हें ही सीएम पद के लिए चयनित किया और उप चुनाव लड़ाने का फैसला लिया। बीजेपी ने चंपावत उपचुनाव के लिए पुष्कर सिंह धामी को प्रत्याशी बनाया है।

कांग्रेस को जीत की उम्मीद 

कांग्रेस के संगठन महामंत्री नवीन जोशी ने कहा है कि कांग्रेस पार्टी यह उपचुनाव बड़ी ही गंभीरता से लड़ेगा। नवीन जोशी का कहना है कि निर्मला गहतोड़ी ने पार्टी में रहकर जनता के लिए बहुत काम किया है। उन्हें संगठन का बहुत अनुभव है। कांग्रेस को इस चीज का लाभ मिलेगा और जनता का प्यार भी मिलेगा।

31 मई को होगा मतदान 

चंपावत उपचुनाव के लिए 4 मई को अधिसूचना जारी की गयी थी। 09 मई से उपचुनाव के लिए नामांकन किया जायेगा।नामांकन की आखिरी तारीख 11 मई है। वहीं 31 मई को इस सीट पर वोटिंग होगी और 3 जून को वोटों की मतगणना की जाएगी।

 चम्पावत का चुनावी इतिहास?

  •  इस सीट पर तीन बार बीजेपी और  2 बार कांग्रेस पार्टी ने जीत हासिल की है।
  • 2002 में कांग्रेस के हेमेश खर्कवाल जीते।
  • 2007 में बीजेपी प्रत्याशी बीना महाराणा जीती।
  • 2012 में फिर से हेमेश खर्कवाल कांग्रेस के विधायक चुने गए।
  • 2017 और 2022 में लगातार दो बार बीजेपी के कैलाश गहतोड़ी जीते।

Leave a Reply