Yogi adityanath Family: मिलिए सीएम योगी के परिवार से, कोई किसान तो कोई कर रहा है देशसेवा

0
607
Cm Yogi adityanath Family

  • बेहद ही सरल है योगी आदित्यनाथ का परिवार 
  • योगी आदित्यनाथ के माता-पिता व भाई बहन 

पोलटॉक नेटवर्क | लखनऊ 

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पांच साल बाद अपने परिवार से मिलने पहुंचे। योगी आदित्यनाथ तीन दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर गए हुए हैं। इस दौरान वह अपने पैतृक गाँव पंचूर भी गए। योगी आदित्यनाथ ने गाँव पहुँच कर अपनी मां का आशीर्वाद लिया। इसके साथ गांव भ्रमण के दौरान अन्य लोगों से मुलाकात भी की।

उत्तर प्रदेश के लगातार दूसरी बार मुख्यमंत्री बने योगी आदित्यनाथ का सन्यास धारण करने से पहले अजय सिंह बिष्ट नाम था। योगी आदित्यनाथ का जन्म 5 जून 1972 को पंचूर में हुआ। योगी आदित्यनाथ का जन्म जिस परिवार में हुआ वह परिवार उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले के पंचुर गांव में रहता है। योगी आदित्यनाथ सात-भाई बहन हैं। जिनमें से योगी आदित्यनाथ पांचवें नंबर पर हैं। सीएम योगी के तीन बहनें और चार भाई हैं। योगी आदित्यनाथ के पिता का नाम आनन्द सिंह बिष्ट है जो एक फॉरेस्ट रेंजर थे और इनकी मां का नाम सावित्री देवी है। 2 साल पहले योगी आदित्यनाथ के पिता का इंतकाल को गया था।

सीएम योगी ने 22 साल की उम्र में सन्यास धारण कर लिया। 994 में नाथपंथ के सिद्धमठ गोरक्षनाथ मंदिर गोरखपुर में महंत अवैद्यनाथ ने उत्तराधिकारी के तौर पर दीक्षाभिषेक किया। सीएम योगी के नाथ संप्रदाय में दीक्षित होने के बाद उनका नाम अजय सिंह बिष्ट से योगी आदित्यनाथ हो गया।

सीएम योगी का परिवार  

योगी आदित्यनाथ के पिता का नाम– (आनन्द सिंह बिष्ट)

योगी आदित्यनाथ की माता का नाम– सावित्री देवी (ग्रहणी)

योगी आदित्यनाथ के भाई-बहन – सीएम योगी आदित्‍यनाथ के तीन भाई मानेंद्र सिंह, शैलेंद्र मोहन और महेंद्र सिंह हैं,  जबकि तीन बहनें पुष्पा देवी, कौशल्या और शशि देवी।

मानेंद्र सिंह (भाई)
​मानेंद्र सिंह योगी आदित्यनाथ के भाई हैं। इनकी पत्नी का नाम आशा देवी है। मानेंद्र सिंह को एक बेटी और एक बेटा है।  पेशे से वो किसान हैं।

शैलेंद्र मोहन (भाई)
शैलेंद्र मोहन योगी आदित्यनाथ के भाई हैं उनकी पत्नी रश्मि देवी हैं।  इन्हें एक बेटा और 2 बेटी हैं। यह भारतीय फौज में देश की सेवा कर रहे हैं।

महेंद्र सिंह (भाई)
योगी आदित्यनाथ के तीन भाइयों में एक भाई महेंद्र सिंह हैं। इनकी पत्नी लक्ष्मी देवी हैं। महेंद्र सिंह के एक बेटा है। महेंद्र सिंह का ताल्लुकात पत्रकारिता और सामाजिक सरोकार से है

सीएम योगी आदित्यनाथ के चार मामा हैं
डॉ हरि सिंह, कीर्ति सिंह नेगी, सुरेंद्र सिंह नेगी, चंद्र मोहन नेगी


Leave a Reply