पूर्व केंद्रीय मंत्री पवन बंसल को राजेश गुप्ता ने जन्मदिन की शुभकामनाएं दी

कांग्रेस सरकार में कई पदों को सुशोभित कर चुके बंसल पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ( ex pm Manmohan Singh ) जी के भी काफी करीब रहे।

0
342
rajesh gupta karawan
rajesh gupta karawan

  • चंडीगढ़ में निवास पर पहुंच कर उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट किया
  • झालावाड़ जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष हैं राजेश गुप्ता

पोल टॉक नेटवर्क | चंडीगढ़

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष ( akhil bharatiya congress committee treasurer ) पवन बंसल के जन्मदिन के अवसर पर झालावाड़ जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष राजेश गुप्ता “करावन” (Rajesh Gupta Karawan) ने शनिवार को चंडीगढ़ में उनके निज निवास पर पहुंच कर उन्हें स्मृति चिन्ह भेंटकर जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। कांग्रेस सरकार में कई पदों को सुशोभित कर चुके बंसल पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ( ex pm Manmohan Singh ) जी के भी काफी करीब रहे।

वे चंडीगढ़ (chandigarh) से चार बार सांसद रह चुके हैं। विज्ञान और प्रौद्योगिकी केबिनेट मंत्री रहते हुए उन्होंने कई अभिनव प्रयोग किये। रेल मंत्री रहते हुए उन्होंने कई नए बदलाव करते हुए रेलवे को सशक्त बनाने के प्रयास किये। वही वित्त राज्य मंत्री के कार्यकाल के दौरान बैंकों के सशक्तिकरण ओर सरलीकरण के चलते बैंक की योजनाएं आम आदमी तक पहुंच पाई। अपनी काबलियत और मिलनसार व्यक्तित्व के चलते वे कई उच्च पदों पर रहे इस दौरान उन्होंने कई जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुचाई।

औपचारिक मुलाकात के दौरान उन्होंने झालावाड़ जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष राजेश गुप्ता से जिले ओर प्रदेश में कांग्रेस की मजबूती के लिए किए जाने वाले प्रयासों के बारे में चर्चा की। राजेश गुप्ता “करावन ने बताया कि पवन कुमार बंसल साहब के गांधीवादी विचारों से वे काफी प्रभावित रहे हैं। जन्मदिवस के अवसर पर बंसल साहब से भेंट की,ओर उनके अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु होने की कामना की।


Leave a Reply