कौन हैं दिनेश लाल यादव उर्फ़ निरहुआ | WHO IS DINESH LAL YADAV NIRHUA ? कैसे बने विजेता

मुलायम (MULAYAM SINGH YADAV) की सरकार में दिनेश लाल यादव को उत्तर प्रदेश सरकार का सर्वोच्च सम्मान यश भारती से सम्मानित किया जा चुका है। प्रख्यात बिरहा गायक विजय लाल यादव (VIJAY LAL YADAV) दिनेश लाल यादव के बड़े भाई हैं।

0
549
दिनेश लाल यादव उर्फ़ निरहुआ का परिवार .
दिनेश लाल यादव उर्फ़ निरहुआ का परिवार .

  • आजमगढ़ से दूसरी बार लड़े लोक सभा का चुनाव हुई जीत
  • पहली बार अखिलेश और दूसरी बार धर्मेंद्र यादव से हुई टक्कर

संतोष कुमार पांडेय | आजमगढ़

दिनेश लाल यादव उर्फ़ निरहुआ (DINESH LAL YADAV mp Azamgarh) कौन हैं ? यह सवाल इस लिए की यह कोई नया नाम नहीं है लेकिन अब चर्चा में हैं. लोग जानना चाहते है कि निरहुआ कौन है ? क्या है इनका इतिहास और भूगोल। जानिए पूरी कहानी। उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के रहने वाले हैं दिनेश लाल यादव उर्फ़ निरहुआ। इनका जन्म गाजीपुर के छोटे से गांव टंडवा में (जन्म 2 फरवरी 1979) हुआ था. एक भोजपुरी फिल्म गायक, अभिनेता है. दिनेश लाल यादव बिग बॉस शो (BIG BOSS SHOW ) के कंटेस्टेंट रह चुके है. मुलायम (MULAYAM SINGH YADAV) की सरकार में दिनेश लाल यादव को उत्तर प्रदेश सरकार का सर्वोच्च सम्मान यश भारती से सम्मानित किया जा चुका है। प्रख्यात बिरहा गायक विजय लाल यादव (VIJAY LAL YADAV) दिनेश लाल यादव के बड़े भाई हैं।

भोजपुरी ‘अल्बम निरहुआ सटल रहे ‘ से निरहुआ को पॉपुलरटी मिली। दिनेश लाल यादव 2019 के लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के टिकट से आजमगढ़ लोकसभा सीट से चुनाव लड़े थे लेकिन हार हुई थी। इस बार अखिलेश यादव ने आजमगढ़ लोकसभा सीट से इस्तीफा दिया था और ऐसे में निरहुआ को भाजपा ने मैदान में उतार दिया। और दिनेश लाल यादव की जीत हुई. सपा के दिग्गज नेता धर्मेंद्र यादव की हार हुई.

निरहुआ का परिवार

इनकी पत्नी मनसा देवी और 2 बच्चे है. पिता स्वर्गीय कुमार यादव और माता ज्योति देवी हैं। प्रवीण लाल यादव (भाई), विजय लाल यादव (चचेरे भाई), प्यारे लाल यादव (चचेरे भाई) हैं.

शादी को लेकर हुआ था ‘विवाद’

निरहुआ की मां चंद्रज्योति देवी कहती हैं- ‘मेरी बहू का नाम मंशा है और वो बेटे के साथ मुंबई में ही रहती है। मेरे दो पोते भी हैं- आदित्य और अमित। वो भी मुंबई में ही रहते हैं।’ आम्रपाली दुबे का नाम लेकर वह कहती हैं- ‘कोई लड़की कुछ भी कहे, लेकिन मेरा बेटा पहले से शादीशुदा है।’ दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ गाजीपुर के छोटे से गांव टंडवा से ताल्लुक रखते हैं।

निरहुआ के पिता ने की थी दो शादी

दिनेश लाल यादव के पिता कुमार यादव ने दो शादियां की थी। दिनेश लाल यादव की मां उनकी दूसरी पत्नी हैं। पहली पत्नी का निधन हो गया था। पहली पत्‍नी से निरहुआ के पिता की दो बेटियां हैं- सुशीला और आशा। दोनों की शादी हो चुकी है। दिनेश के एक भाई और एक बहन हैं। भाई परवेश मुंबई में ही रहता है और बहन ललिता की शादी हो चुकी है।

निरहुआ की सुपरहिट फ़िल्में

निरहुआ रिक्शावाला
निरहुआ हिंदुस्तानी
पटना से पाकिस्तान
निरहुआ हिन्दुस्तानी 2
काशी अमरनाथ
निरहुआ चलल लंदन
शेर-ए-हिन्दुस्तान
ब‌‌ॉर्डर
निरहुआ हिन्दुस्तानी 3
निरहुआ चलल ससुराल
निरहुआ चलल ससुराल 2
बिंदेशिया
सात सहेलियां
कैसे कही तोहरा से प्यार हो गईल


Leave a Reply