BKU: नरेश और राकेश टिकैत दोनों भाई भाकियू से हुए बाहर, अब इनका क्या होगा ?

0
264

  • टिकैत भाइयों ने भाकियू से नाराज लोगों को मनाने का किया प्रयास
  • राजेश सिंह चौहान बने भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) के अध्यक्ष

पोल टॉक नेटवर्क | लखनऊ

भारतीय किसान यूनियन (bhartiya kisan union) के संस्थापक महेंद्र टिकैत (mahendra singh tikait) की पुण्यतिथि पर BKU की लखनऊ में बैठक हुई। जहां भारतीय किसान यूनियन (bku) दो धड़ों में बंट गयी। भारतीय किसान यूनियन (bhartiya kisan union) के प्रवक्ता राकेश टिकैत (rakesh tikait) को उनके पद से हटा दिया गया। वहीँ भारतीय किसान यूनियन के अध्यक्ष नरेश टिकैत (naresh tikait) को भी उनके पद से बर्खास्त कर दिया गया। इस बैठक में एक भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) बनाया गया जिसका अध्यक्ष राजेश सिंह चौहान (rajesh singh chuahan ) को बनाया गया।

इसके बाद राकेश टिकैत ने मुजफ्फनगर में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की, जिसमें उन्होंने कहा कि सरकार अपने मंसूबों में कामयाब हो रही है। राकेश टिकैत ने कहा कि कुछ लोगों के विचार नहीं मिले, वे छोड़ कर चले गए, उन्होंने नया दूसरा संगठन बनाया हैं। दूसरे संगठन को बधाई। ये सब सरकार के इशारे पर हो रहा है। हमारा संगठन भारतीय किसान यूनियन है, जिसके राष्टीय अध्यक्ष नरेश टिकैत हैं। संगठन पर इसका कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा।

दबाव में दूसरा संगठन बनाया

भाकियू (भारतीय किसान यूनियन) प्रवक्ता राकेश टिकैत (rakesh tikait) ने कहा कि कई लोगों को छोटे-छोटे गांवों से निकालकर बीकेयू (bku) में 30 साल में बड़े-बड़े पदों पर बैठाया। संयुक्त मोर्चे में भी 550 किसान संगठन हैं। करनाल में बीकेयू की 18 मई को कार्यकारिणी की बैठक होगी। इसमें अहम फैसले लिए जाएंगे। हमारे ऊपर कोई राजनीतिक दबाव नहीं है। उन लोगों ने दबाव में अपना दूसरा संगठन बनाया है। हमने उन्हें सुबह भी मनाने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं माने।

7 पदाधिकारी हटाए गए 

इस घटनाक्रम के बाद भारतीय किसान यूनियन ने राजेश चौहान समेत 7 पदाधिकारियों को भारतीय किसान यूनियन ने बर्खास्त कर दिया है।

नए संगठन का हुआ गठन 

भारतीय किसान यूनियन ने जिन सात लोगों को भारतीय किसान युयों से बर्खास्त किया है उन्होंने अपने समर्थकों के साथ मिलकर नए किसान संगठन का गठन कर लिया है। राजेश सिंह चौहान (Rajesh singh chauhan) ने भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) नाम से संगठन बनाया है जो भारतीय किसान यूनियन के बैनर टेल ही काम करेगा। इस संगठन के अध्यक्ष राजेश सिंह चौहान होंगे।


Leave a Reply