Home राजनीति चुनाव GUJRAT VIDHAN SABHA CHUNAV RESULT 2022: इस बार गुजरात में किसकी बनेगी सरकार, सबसे सटीक है ये ‘अनुमान’

GUJRAT VIDHAN SABHA CHUNAV RESULT 2022: इस बार गुजरात में किसकी बनेगी सरकार, सबसे सटीक है ये ‘अनुमान’

0
GUJRAT VIDHAN SABHA CHUNAV RESULT 2022: इस बार गुजरात में किसकी बनेगी सरकार, सबसे सटीक है ये ‘अनुमान’
हिमाचल प्रदेश में कौन जीतेगा इसबार ?
  • गुजरात में पिछ्ले कई चुनावों चला है मोदी का ‘मैजिक’, इस बार मोदी के सहारे भाजपा भर है दम
  • इस बार है हार्दिक पटेल गुजरात से हैं ‘गायब’, सरकार के खिलाफ नहीं है कोई आंदोलन, राहुल भी नहीं दिख रहे

प्रीति राय | पोल टॉक नेटवर्क

गुजरात का वर्ष 2022 का विधान सभा (GUJRAT VIDHAN SABHA CHUNAV RESULT 2022) चुनाव कई मायनों में अलग है. क्योंकि पीएम नरेंद्र मोदी का यह गृह स्टेट है। यहां पर करीब 27 साल से भाजपा का शासन है। इस शासन को पीएम मोदी और अमित शाह सुशासन का नाम देते है. क्या इस बार इनका सुशासन का नारा यहां पर चल पायेगा। यहां पर अगर भाजपा को हार मिलती है तो पीएम मोदी के लिए 2024 का चुनाव काफी मुश्किल भरा रहेगा। वहीं आम आदमी पार्टी के लिए यह चुनाव काफी चुनौतीपूर्ण है। आप ने खूब पैसा भा दिया है। दिल्ली और पंजाब सरकार ने पूरी ताकत लगा दी है। वहीँ कांग्रेस भी शांति तरीके से मैदान में डटी है। छत्तीसगढ़ और राजस्थान सरकार पूरी ताकत से यहां लगी है। लेकिन आइये जानते हैं क्या है इस बार माहौल। कई कारण हैं जो इस चुनाव को पहले से अलग करते दिख रहे हैं.

आंकड़ों में देखिये गुजरात

गुजरात विधानसभा में कल 182 सदस्य हैं। इसके लिए दिसंबर 2022 में वोटिंग शुरू हुई है। गुजरात में बहुमत के लिए कुल 92 सीट चाहिए होता है। वर्ष 2017 में भाजपा को 99, कांग्रेस को 77 सीटें और छह सीटें निर्दलीय और अन्य के खाते में गई थीं। राज्य की सीटों को क्षेत्रवार देखें तो मध्य गुजरात में 61, सौराष्ट्र एवं कच्छ में 54, उत्तर गुजरात में 32 और दक्षिण गुजरात में 35 सीटें आती हैं। मध्य गुजरात की 61 में से 37 सीटें भाजपा के खाते में गईं थीं। कांग्रेस को 22 सीटें मिली थीं। वहीं, अन्य के खाते में दो सीटें गई थीं। यानी, मध्य गुजरात में भाजपा को बड़ी बढ़त मिली थी। कच्छ-सौराष्ट्र क्षेत्र में कांग्रेस का प्रदर्शन भाजपा से बेहतर था। कांग्रेस इस इलाके की 54 में से 30 सीटों पर जीत दर्ज करने में सफल रही थी। वहीं, भाजपा के खाते में 23 सीटें गई थीं। एक सीट अन्य के खाते में गई। इस बार की गिनती कुछ और कह रही है।

कुल मतदाता 4,35,46,956
कुल मतदान 2,97,80,699
मतदान प्रतिशत 68.39%
सामान्य : 142
अजा. सीट (अनुसूचित जाति ) 13
अजजा. सीट ( अनुसूचित जनजाति ) 27

मोदी और शाह के कंधे पर पूरा दारोमदार

गुजरात विधान सभा का यह चुनाव बहुत टफ है. पूरा दारोमदार अमित शाह और पीएम नरेंद्र मोदी के कंधे पर है. क्योंकि एक तो पीएम हैं और दूसरे देश के गृहमंत्री हैं. दोनों भाजपा के मजबूत नेता है। बिना इनके भाजपा के लिए कुछ नहीं है। अमित शाह ने पूरी कमान संभाल रखी है।

अपना अनुमान

गुजरात में इस बार भाजपा को पूर्ण बहुमत मिल जाए तो कमाल माना जायेगा। भाजपा के खाते में कुल 70-80 सीटें जा सकती है. क्योंकि सरकार की सीटें हर बार कम हुई है। वहीँ एक आकंलन के अनुसार भाजपा के खाते में 90 सीट भी जा सकती है। वहीँ कांग्रेस के पास 70-90 सीटें जा सकती हैं। दूसरे अनुमान के अनुसार कांग्रेस के खाते में 50-60 सीट जा सकती हैं. वहीँ आप के पास 01-05 सीट जा सकती है। वहीँ दूसरे अनुमान के अनुसार 10-20 सीटें मिल सकती हैं। निर्दलीयों के खाते में भी 10 सीट जा सकती हैं. वहीँ एक अनुमान के अनुसार 20 सीट निर्दलीयों के खाते में जा सकती हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here