Gyanvapi Masjid Survey: पहले दिन का सर्वे खत्म, जानिए ज्ञानवापी मस्जिद में क्या मिला

0
820
videography in Gyanvapi Masjid
  • ज्ञानवापी मस्जिद में पहले दिन का सर्वे पूरा 
  • मस्जिद के तहखाने में किया गया सर्वे 

पोलटॉक नेटवर्क | वाराणसी 

Gyanvapi Masjid Survey: बनारस के ज्ञानवापी मस्जिद और गौरी श्रृंगार दर्शन ममम्ले में कोर्ट के आदेश के बाद शनिवार को एक बार फिर से सर्वे और वीडियोग्राफी का कार्य शुरू हुआ। शनिवार को सुबह आठ बजे से शुरू हुआ सर्वे दोपहर 12 बजे तक चला। कोर्ट के आदेश के बाद आज शनिवार को पहले दिन का सर्वे समाप्त हो गया है। एडवोकेट कमिश्नर की मौजूदगी में सर्वेक्षण के दौरान पूरी टीम ने एक-एक चीज का बारीकी से निरीक्षण किया। बता दें, एडवोकेट कमिश्नर अजय मिश्र और वादी-प्रतिवादी पक्ष के 50 से ज्यादा लोग परिसर के अंदर गए  थे।

पहले दिन का सर्वे पूरा होने बाद मस्जिद परिसर से बाहर आने के बाद कोर्ट कमिश्नर और अन्य अधिवक्ताओं ने मीडिया के सामने कुछ भी नहीं बोला। न्यायालय का आदेश है इसलिए सर्वे से संबंधित कोई भी जानकारी मीडिया के सामने देने से सर्वे की टीम ने मना किया।

ज्ञानवापी सर्वे में क्या हुआ ?  

ज्ञानवापी मस्जिद में पहले दिन के सर्वे में मस्जिद के अंदर मौजूद तहखाने का सर्वे किया गया। तहखाने में मौजूद  के ताले खोल कर सर्वे और वीडियोग्राफी की गयी। जानकारी के अनुसार, सर्वे टीम ने तहखानेमें मौजूद चारों कमरों का सर्वे किया है। हिंदू पक्ष के पास तहखाने का जो कमरा है, उसमें दरवाजा नहीं है। हिंदू पक्ष के पास जो कमरा है, उसे खोलने के लिए चाबी की जरूरत ही नहीं पड़ी। वहीं मुस्लिम पक्ष के कमरों में दरवाजा व ताला चाभी दोनों मिले।

कल भी किया जायेगा सर्वे 

सर्वे के बाद मस्जिद परिसर से बाहर निकले वकीलों ने कहा कि करीब चार घंटे तक ये कार्यवाही चली. वादी-प्रतिवादी और पुलिस-प्रशासन, सभी पक्ष सहयोग कर रहे हैं. शांतिपूर्ण तरीके से सर्वे चल रहा है। वकीलों ने कहा कि सर्वे की रिपोर्ट अत्यंत गोपनीय है। न्यायालय का आदेश है कि जो कोई भी कार्यवाही को लेकर बाहर कुछ लीक करेगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। वकीलों ने ये भी कहा कि जहां-जहां का सर्वे करना था, वहां-वहां किया गया। वकीलों ने ये भी कहा कि सर्वे की कार्यवाही कल यानी 15 मई को भी जारी रहेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here