- राजा भैया और वसुंधरा राजे सिंधिया हैं रिश्तेदार
- राजा भैया की बहन की शादी किससे हुई
पोलटॉक नेटवर्क | लखनऊ
आजादी से पहले देश में रियासतें और रजवाड़े हुए करते थे। देश आजाद होने के बाद राजशाही की प्रथा तो ख़त्म हो गयी लेकिन उन रियासतों के राजाओं और उनके वारिसों का सिक्का आज भी उनकी रियासत में चल रहा है। देश की राजनीति में राजशाही परिवार से आने वाले नेता रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया (Raja Bhaiya) और राजस्थान की पूर्व सीएम वसुंधरा राजे सिंधिया (Vasundhara Raje Scindia) और मध्य प्रदेश से आने वाले ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Singh) जैसे बड़े नाम शामिल है। वहीं देश के अलग अलग हिस्सों से आने वाले राजशाही खानदान आपस में रिश्तेदार भी हैं।
क्या है राजा भैया और ज्योतिरादित्य सिंधिया का संबंध
उत्तर प्रदेश में प्रतापगढ़ की भदरी रियासत से आने वाले रघुराज प्रताप सिंह और सिंधिया राजघराने से सम्बन्ध रखने वाले वसुंधरा राजे सिंधिया और ज्योतिरादित्य सिंधिया आपस में संबंधी हैं। वसुंधरा राजे सिंधिया ज्योतिरादित्य सिंधिया की बुआ हैं। गौरतलब हो कि सिंधिया राजघराने के लोग मध्य प्रदेश और राजस्थान दोनों जगह राजनीति में सक्रिय है और इन्होंने एक खास मुकाम पाया है।
राजा भैय्या और वसुंधरा राजे परिवार के बीच संबंध की बात की जाय तो राजा भैया की ममेरी बहन निहारिका सिंह जूदेव की शादी वसुंधरा राजे के बेटे और सिंधिया घराने के वंशज दुष्यंत सिंह से साल 2000 में बड़े ही धूमधाम से शाही तरीके से हुई थी। इस रिश्ते के हो जाने के बाद से दुष्यंत राजा भैया के बहनोई हुए। बता दें दुष्यंत सिंह राजस्थान में झालावाड़-बारां से बीजेपी के लोकसभा सांसद रहे हैं।
गौरतलब है कि राजा भैया कुंडा में भदरी रियासत से ताल्लुक रखते हैं। उनके पिता उदय प्रताप सिंह इस रियासत के पूर्व महाराज हैं और राजा भैया की मां झांसी के पास समथर शाही परिवार से हैं। बता दें कि राजा भैया का विवाह बस्ती रियासत की राजकुमारी भान्वी देवी से हुआ। इनके दो पुत्र शिवराज एवं ब्रृजराज, दो पुत्रियां राधवी और ब्रृजेश्वरी हैं।