Faizabad Lok Sabha constituency: भगवान श्री राम की जन्मभूमि अयोध्या धर्म–कर्म के साथ पर्यटन के लिए भी जानी जाती है। वहीं देश की राजनीति में पहचान रखती है। भगवान श्री राम जन्मभूमि विवाद के चलते अयोध्या पूरे देश में राजनीतिक आखड़े के रूप में जानी जाती है। अयोध्या जोकि फैजाबाद लोकसभा सीट से जानी जाती है। फैजाबाद लोकसभा सीट निर्वाचन क्षेत्र यूपी की 80 लोकसभा सीटों में 54 में नंबर की सीट है। अयोध्या के चलते फैजाबाद लोकसभा सीट हमेशा चुनावी सुर्खियों में बनी रहती है फैजाबाद लोकसभा सीट से शायद ऐसा कोई चुनाव गुजरा हो जहां राम मंदिर का मुद्दा उठाया गया हो।
फैजाबाद लोकसभा सीट का इतिहास
फैजाबाद लोकसभा सीट पर आजादी के बाद पहली बार 1957 में चुनाव हुए। 1957 से लेकर 1971 तक हुए सभी आम चुनाव में कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी को जीत हासिल हुई। लोकसभा सीट पर 1977 में हुए लोकसभा चुनाव में भी कांग्रेस की नजरें लगातार पांचवीं जीत पर थी लेकिन इस बार कांग्रेस की उम्मीदों पर भारतीय लोक दल के प्रत्याशी ने पानी फेर दिया। 1977 के चुनाव में भारतीय लोक दल ने फैजाबाद लोकसभा सीट से जीत दर्ज की। फैजाबाद लोकसभा सीट पर 1980 में भी कांग्रेस(I) 1984 में भी कांग्रेस और 1989 के लोकसभा चुनाव में कम्युनिस्ट पार्टी ने जीत हासिल की थी।
फैजाबाद लोकसभा सीट पर 1991 में भारतीय जनता पार्टी का खाता खुला। 1991 में हुए लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के विनय कटियार ने फैजाबाद सीट पर कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार मित्र सेन को हराकर बीजेपी को पहली जीत दिलाई। 1996 के लोकसभा चुनावों में भी विनय कटियार ने दोबारा जीत हासिल की। 1998 के चुनाव में यह सीट समाजवादी पार्टी के खाते में चली गई। 1999 में एक बार फिर से फैजाबाद सीट पर लोकसभा चुनाव हुए इस बार विनय कटियार ने फिर से एक बार बाजी मारी। फैजाबाद सीट पर 2004 में मायावती की बहुजन समाज पार्टी और 2009 कांग्रेस ने यहां से जीत हासिल की। 2014 के लोकसभा के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार लल्लू सिंह ने जीत हासिल की। बता दें लल्लू सिंह 2004 में फैजाबाद सीट से चुनाव हार गए थे। 2019 के लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने एक बार फिर से लल्लू सिंह को चुनाव मैदान में उतारा और लल्लू सिंह ने लगातार दूसरी बार जीत दर्ज की। वर्तमान में बीजेपी से लल्लू सिंह फैजाबाद लोकसभा सीट से सांसद हैं।
फैजाबाद सीट पर वोटरों की स्थिति
2011 की जनगणना के अनुसार यहाँ की आबादी 2,470,996 है जिनमे पुरुषों की संख्या 1,259,628 और महिलाओं की संख्या 1,211,368 है। यहां मतदाताओं की कुल संख्या 1,738,701 है जिसमें महिला मतदाता 802,604 और पुरुष मतदाता 936,036 हैं।
फैजाबाद सीट पर अब तक के सांसद
लोकसभा | वर्ष | पार्टी | नाम |
दूसरी | 1957 | भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस | राजा राम मिश्रा |
तीसरी | 1962 | भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस | बृजवासी लाल |
चौथी | 1967 | भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस | राम कृष्णा सिन्हा |
पांचवीं | 1971 | भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस | राम कृष्णा सिन्हा |
छठीं | 1977 | भारतीय लोकदल | अनंतराम जयसवाल |
सातवीं | 1980 | भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस(आई) | जयराम वर्मा |
आठवीं | 1984 | भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस | डॉक्टर निर्मल खत्री |
नौवीं | 1989 | कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ़ इंडिया | मित्रसेन यादव |
दसवीं | 1991 | भारतीय जनता पार्टी | विनय कटियार |
ग्यारहवीं | 1996 | भारतीय जनता पार्टी | विनय कटियार |
बारहवीं | 1998 | समाजवादी पार्टी | मित्रसेन यादव |
तेरहवीं | 1999 | भारतीय जनता पार्टी | विनय कटियार |
चौदहवीं | 2004 | बहुजन समाज पार्टी | मित्रसेन यादव |
पंद्रहवीं | 2009 | भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस | डॉक्टर निर्मल खत्री |
सोलहवीं | 2014 | भारतीय जनता पार्टी | लल्लू सिंह |
सत्रवीं | 2019 | भारतीय जनता पार्टी | लल्लू सिंह |