उत्तर प्रदेश का अलीगढ़ शहर तालों को लेकर पहचाना जाता है। उत्तर प्रदेश का अलीगढ़ लोकसभा क्षेत्र अठारहवीं शताब्दी से पहले कोल कहलाता था। राजनीति में अलीगढ़ पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अपनी एक पकड़ रखता है। इसके साथ अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी भी अक्सर चर्चा का विषय बनी रहती है। अलीगढ़ लोकसभा सीट भी उत्तर प्रदेश की 80 में से एक महत्वपूर्ण सीट है।
अलीगढ़ लोकसभा सीट पर मतदाता
अलीगढ़ लोकसभा सीट पर मतदाताओं की बात की जाए तो यहां 20 प्रतिशत मुस्लिम मतदाता है और 80 प्रतिशत हिन्दू मतदाताओं की संख्या है। 2019 के लोकसभा चुनाव के अनुसार अलीगढ़ लोकसभा सीट पर 1,793,126 मतदाता हैं। इस सीट पर पुरुष वोटरों की संख्या 9,65,995 है और महिला मतदाताओं की कुल संख्या 8,27,131 है। अलीगढ़ जिला 3,700 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में फैला हुआ है। यहां की साक्षरता दर 71 प्रतिशत है। अलीगढ़ लोकसभ क्षेत्र के अंतर्गत 5 विधान सभा क्षेत्र आते हैं जिनमें बरौली, अतरौली, कोल, अलीगढ़ और खैर (अ.जा.) शामिल है।
अलीगढ़ लोकसभा सीट का इतिहास
अलीगढ़ 1952 में हुए पहले लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के चाँद सिंघल और नारदेओ स्नातक 2 अलग क्षेत्रों से विजयी हुए और अलीगढ़ के सांसद बने. नारदेओ स्नातक अगले चुनाव में एकाकी रूप से जीते। 1962 मे रीपब्लिकन पार्टी ऑफ़ इंडिया के बुद्ध प्रिय मौर्या स्नातक को हरा कर भरी मतों से विजयी हुए। 1967, 1971 में हुए चुनाव में यहां भारतीय क्रांति दल और 1977, 1980 में अलीगढ़ लोकसभा सीट पर जनता दल ने कब्ज़ा किया। 1984 में इंदिरा गाँधी की हत्या के बाद एक वार फिर से कांग्रेस पार्टी ने अलीगढ़ में वापसी की लेकिन 1989 के चुनाव में जनता दल के सत्यपाल मलिक ने कांग्रेस को हराकर इस जीत से जीत दर्ज की।
अलीगढ़ लोकसभा सीट 1989 के बाद से एक तरह से भारतीय जनता पार्टी का गढ़ बन गयी। भारतीय जनता पार्टी से शीला गौतम ने 1991, 1996, 1998 और 1999 में यहां लगातार जीत दर्ज की। 2004 के चुनाव में कांग्रेस और 2009 के चुनाव में बसपा ने यहां से बाजी मारी। 2014 के लोकसभा चनाव में मोदी लहर के साथ यह सीट बीजेपी के खाते में चली गयी। बीजेपी से सतीश गौतम ने चुनाव जीता। 2019 के लोकसभा चुनाव में एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी के सतीश गौतम ने जीत हासिल की।
अलीगढ़ लोकसभा सीट पर अब तक के सांसद
लोकसभा | वर्ष से | वर्ष तक | नाम | पार्टी |
पहली | 1952 | 1957 | चांद सिंघल | कांग्रेस |
1952 | 1957 | नारदेओ स्नातक | कांग्रेस | |
दूसरी | 1957 | 1962 | नारदेओ स्नातक | कांग्रेस |
तीसरी | 1962 | 1967 | बुद्ध प्रिय मौर्या | आर पी आई |
चौथी | 1967 | 1971 | शिव कुमार शास्त्री | भारतीय क्रांति दल |
पांचवी | 1971 | 1977 | शिव कुमार शास्त्री | भारतीय क्रांति दल |
छठवीं | 1977 | 1980 | नवाब सिंह चौहान | जनता पार्टी |
सातवीं | 1980 | 1984 | इंद्रा कुमार | जनता पार्टी |
आठवीं | 1984 | 1989 | उषा रानी तोमर | कांग्रेस |
नौवीं | 1989 | 1991 | सत्य पाल मालिक | जनता दल |
दसवीं | 1991 | 1996 | शीला गौतम | भारतीय जनता पार्टी |
ग्यारहवीं | 1996 | 1998 | शीला गौतम | भारतीय जनता पार्टी |
बारहवीं | 1998 | 1999 | शीला गौतम | भारतीय जनता पार्टी |
तेरहवीं | 1999 | 2004 | शीला गौतम | भारतीय जनता पार्टी |
चौदहवीं | 2004 | 2009 | बिजेंद्र सिंह | कांग्रेस |
पंद्रहवीं | 2009 | 2014 | राज कुमारी चौहान | बहुजन समाज पार्टी |
सोलहवीं | 2014 | अब तक | सतीश कुमार गौतम | भारतीय जनता पार्टी |
सत्रवीं | 2019 | अब तक | सतीश कुमार गौतम | भारतीय जनता पार्टी |