Allahabad Lok Sabha Seat: पंडित नेहरू की सीट पर भी कमजोर हो गया ‘पंजा’, नहीं खुल रहा है खाता

स्व लाल बहादुर शास्त्री, वीपी सिंह, मुरली मनोहर जोशी, जनेश्वर मिश्रा जैसे राजनीतिक दिग्गजों के साथ-साथ अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachhan) यहां से सांसद रह चुके हैं।

0
280
Allahabad Lok Sabha Seat

  • इलाहाबाद लोकसभा सीट पर 1984 से नहीं मिली कांग्रेस को जीत 
  • इलाहबाद सीट से रीता बहुगुणा जोशी हैं वर्तमान सांसद 

पोलटॉक नेटवर्क | लखनऊ/ आदित्य कुमार 

Allahabad Lok Sabha Seat: गंगा (Ganga) , यमुना (YAMUNA) और सरस्वती (SARSWATI ) के संगम के किनारे बसा प्रयागराज (Prayagraj) शहर (पूर्व में इलाहाबाद) अपने आस्था धर्म और राजनीति की वजह से जाना जाता है। इलाहाबाद महाकुम्भ और चंद्रशेखर आजाद की बलिदान भूमि के रूप में भी जाना जाता है। राजनीति की बात की जाये तो इलाहाबाद लोकसभा सीट (Allahabad Lok Sabha History Seat) से स्व लाल बहादुर शास्त्री, वीपी सिंह, मुरली मनोहर जोशी, जनेश्वर मिश्रा जैसे राजनीतिक दिग्गजों के साथ-साथ अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachhan) यहां से सांसद रह चुके हैं। आईये जानते हैं क्या रहा है इलाहाबाद लोकसभा सीट का इतिहास।

इलाहाबाद लोकसभा सीट पर मतदाता 

इलाहाबाद लोकसभा के अंतर्गत 5 विधानसभा सीटें आती हैं। इनमें मेजा, करछना, इलाहाबाद दक्षिण, बारा और कोरांव सीटें शामिल हैं। इलाहाबाद लोकसभा सीट पर कुल मतदाताओं की संख्या 16,93,447 है, जिनमें पुरुष वोटरों की संख्या 9,27,964 है और महिला मतदाताओं की संख्या 7,65,288 है। वहीं इस सीट पर ट्रांस जेंडर वोटरों की संख्या 195 है।

इलाहाबाद लोकसभा सीट पर जातीय आंकड़े 

इलाहाबाद संसदीय सीट पर जातीय आंकड़े देखे जाएँ तो इस सीट पर सवा लाख यादव, दो लाख मुस्लिम, दो लाख दस हजार कुर्मी, दो लाख 35 हजार ब्राह्मण, पचास हजार ठाकुर-भूमिहार, ढ़ाई लाख दलित, एक लाख कोल, डेढ़ लाख वैश्य, 80 हजार मौर्या और कुशवाहा, चालीस हजार पाल, एक लाख 25 हजार निषाद बिंद, एक लाख विश्वकर्मा और प्रजापति व अन्य वोटर हैं।

इलाहाबाद लोकसभा सीट का इतिहास

आजादी के बाद से अब तक हुए 17 आम और दो उप चुनावों में इस क्षेत्र से सर्वाधिक सात बार कांग्रेस और दो बार कांग्रेस (आई) को जीत मिली है। वहीं भारतीय जनता पार्टी ने 5 बार जीत हासिल की है। इलाहाबाद लोकसभा सीट पर पहली बार 1952 में चुनाव हुए थे। पहले चुनाव में कांग्रेस पार्टी से श्रीप्रकाश ने जीत हासिल की। 1952 से 1971 तक हुए 5 चुनावों में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने जीत हासिल की। इस दौरान 1957 और 1962 के चुनावों में लालबहादुर शास्त्री इलाहाबाद के सांसद बने। 1973 और 1977 के चुनाव में भारतीय क्रांतिदल के ज्ञानेश्वर मिश्र ने जीत हासिल की। 1980 के चुनाव और उपचुनाव में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (आई) को जीत मिली। 1984 में इलाहाबाद लोकसभा सीट से अमिताभ बच्चन ने चुनाव लड़ा। अमिताभ ने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़कर जीत हासिल की।  1996, 1998 और 1999 के चुनाव में इस सीट से भारतीय जनता पार्टी के मुरली मनोहर जोशी जे जीत हासिल की। 2004 और 2009 में सपा से चुनाव लड़े रेवती रमण सिंह ने जीत दर्ज की। 2014 में बीजेपी ने एक बार फिर वापसी की और श्याम चरण गुप्ता ने भारतीय जनता पार्टी को जीत दिलाई। वहीं 2019 के लोकसभा चुनाव में इलाहाबाद लोकसभा सीट पर बीजेपी ने रीता बहुगुणा जोशी मैदान में उतारा और रीता बहुगुणा जोशी ने जीत दर्ज की।

इलाहाबाद लोकसभा सीट पर अब तक के सांसद 
लोकसभा वर्ष पार्टी नाम
पहली 1952 भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस श्रीप्रकाश
दूसरी 1957 भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस लालबहादुर शास्त्री
तीसरी 1962 भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस लालबहादुर शास्त्री
चौथी 1967 भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस हरिकृष्ण शास्त्री
पांचवीं 1971 भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस हेमवती नंदन बहुगुणा
उपचुनाव 1973 भारतीय क्रांतिदल ज्ञानेश्वर मिश्र
छठीं 1977 भारतीय लोकदल ज्ञानेश्वर मिश्र
सातवीं 1980 भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (आई) विश्वनाथ प्रताप सिंह
उपचुनाव 1980 भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस(आई) कृष्णा प्रकाश तिवारी
आठवीं 1984 भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस अमिताभ बच्चन
उपचुनाव 1988 निर्दलीय विश्वनाथ प्रताप सिंह
नौवीं 1989 जनता दल ज्ञानेश्वर मिश्र
दसवीं 1991 जनता दल सरोज दुबे
ग्यारहवीं 1996 भारतीय जनता पार्टी मुरली मनोहर जोशी
बारहवीं 1998 भारतीय जनता पार्टी मुरली मनोहर जोशी
तेरहवीं 1999 भारतीय जनता पार्टी मुरली मनोहर जोशी
चौदहवीं 2004 समाजवादी पार्टी रेवती रमण सिंह
पंद्रहवीं 2009 समाजवादी पार्टी रेवती रमण सिंह
सोलहवीं 2014 भारतीय जनता पार्टी श्याम चरण गुप्ता
सत्रवीं 2019 भारतीय जनता पार्टी रीता बहुगुणा जोशी

Leave a Reply