उत्तर प्रदेश की यह सीट है बीजेपी के लिए रेगिस्तान, बसपा ने 8 बार की है जीत हासिल

0
708
Ambedkar Nagar Lok Sabha seat history

  • आंबेडकर नगर लोकसभा सीट का इतिहास 
  • आंबेडकर नगर लोकसभा सीट पर है बसपा का गढ़ 

पोलटॉक नेटवर्क | लखनऊ 

Ambedkar Nagar Lok Sabha seat: उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों में अंबेडकरनगर 55वें नंबर की सीट है। अम्बेडकर नगर का नाम भारत के संविधान निर्माता और गरीब, पिछड़े वर्ग के मसीहा कहे जाने वाले  बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर की के नाम पर पड़ा। अंबेडकरनगर राम मनोहर लोहिया की जन्मभूमि होने के चलते और खास हो जाता है। सरयू किनारे बसा यह जिला राजनीतिक दृष्टि से भी उत्तर प्रदेश में अपनी पहचान रखता है।

अम्बेडकरनगर लोकसभा सीट पर मतदाता 

आंबेडकर नगर लोकसभा सीट पर मतदाताओं की बात की जाए तो आंबेडकर नगर 82 प्रतिशत आबादी हिंदुओं की और 16 प्रतिशत आबादी मुस्लिमों की है। आंबेडकर नगर की आबादी 2,397,888 है, जबकि यहां की औसत साक्षरता दर 58.43% है। आंबेडकर नगर लोकसभा सीट पर 17 लाख से ज्यादा मतदाता है।

आंबेडकर नगर लोकसभा सीट का इतिहास 

अम्बेडकरनगर लोकसभा सीट का क्षेत्र पहले फैजाबाद पूर्व था। इसके बाद नाम अकबरपुर हुआ। 2002 में गठित परिसीमन आयोग की अनुशंसा पर आंबेडकर नगर निर्वाचन क्षेत्र 2008 में अस्तित्त्व में आया। अम्बेडकरनगर लोकसभा नाम की सीट पर 2009 में पहली बार चुनाव हुए। हालांकि अम्बेडकरनगर क्षेत्र की संसदीय सीट के लिए अब तक 19 चुनाव हो चुके हैं, जिसमें 17 सामान्य और दो उप चुनाव शामिल हैं। इस सीट पर कांग्रेस को पांच बार सफलता मिली है। 1952, 1957 और 1962 में कांग्रेस के पन्नालाल लोकसभा का चुनाव जीते थे। 1967 में जगजीवन राम और 1984 में रामप्यारे सुमन को जीत मिली थी। 1984 के बाद से कांग्रेस यहां दोबारा वापसी नहीं कर पायी। अंबेडकर नगर को बसपा का गढ़ कहा जाता है। यहां बसपा को पांच बार लगातार जीत मिली। 1989 के चुनाव में इस सीट पर बहुजन समाज पार्टी ने जीत हासिल की। उसके बाद बसपा ने लगातार 1996,1998, 1999, 2002 और 2004 के चुनाव में लगातार जीत हासिल की। 2004 में इस सीट से बसपा प्रमुख मायावती ने चुनाव लड़ा था और जीत हासिल की थी। 2007 के उपचुनाव में यह सीट सपा के खाते में चली गयी। जबकि 2009 के चुनाव में बसपा के राकेश पांडेय ने जीत हासिल की। 2014 में मोदी लहर के चलते अम्बेडकरनगर से भारतीय जनता पार्टी के हरिओम पांडेय को जीत मिली। 2019 के लोकसभा चुनाव में बसपा की एक बार फिर वापसी गई। 2019 के चुनाव में अम्बेडकरनगर लोकसभा सीट पर बसपा के रितेश पांडे सांसद चुने गए।


Leave a Reply