उत्तर प्रदेश की वाराणसी लोकसभा सीट बीते दो चुनावों से अधिक चर्चा में रहती है। हालांकि बनारस की सीट हॉट सीट पहले भी रही है। बनारस लोकसभा सीट के अंतर्गत आठ विधानसभा सीट हैं, पिंडरा, अजागरा, शिवपुर, रोहनिया, वाराणसी उत्तर, वाराणसी दक्षिण, वाराणसी कैंट और शिवपुरी विधानसभा सीट। बनारस सीट के शुरूआती 10 सालों तक राज रहा जबकि वाराणसी लोकसभा सीट पर आज तक सपा या बसपा का खाता भी नहीं खुला है। वाराणसी लोकसभा सीट पर ज्यादातर कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी का राज रहा है।
वाराणसी की लोकसभा सीट का इतिहास
वाराणसी की लोकसभा सीट पर सबसे पहले चुनाव आजादी के बाद 1952 में हुए थे। 1952 के चुनाव में कांग्रेस पार्टी के रघुनाथ सिंह विजयी हुए। 1952 से 1962 तक लगातार तीन बार रघुनाथ सिंह ने ही कांग्रेस से चुनाव लड़ा और जीत हासिल की। 1967 के चुनाव में भाकपा में यहां पहली बार और आखिरी बार चुनाव जीता था। तब भाकपा से सत्य नारायण सिंह चुनाव लड़े थे। 1977 के चुनाव में जानत पार्टी की लहर में कांग्रेस पार्टी को हार झेलनी पड़ी और जनता पार्टी के चंद्रशेखर विजयी हुए। 1991 के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को वाराणसी सीट से पहली बार जीत हाथ लगी। 1991 में बीजेपी से शिरीषचंद्र दीक्षित ने चुनाव लड़ा था। इसके बाद भाजपा के ही शंकर प्रसाद जायसवाल लगातार तीन बार हुए चुनाव में बीजेपी से लड़े और जीत हासिल की। 2004 में कांग्रेस पार्टी ने फिर वापसी की। इसके बाद 2009 के लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी से मुरली मनोहर जोशी ने चुनाव लड़ा और जीत हासिल की। 2014 के चुनाव में आयी मोदी लहर के दौरान स्वयं नरेंद्र मोदी ने बनारस सीट से चुनाव उनके सामने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने चुनाव लड़ा था। 2014 के चुनाव में मोदी ने जीत हासिल की देश के प्रधानमंत्री बने। 2019 के लोकसभा चुनाव में एक बार फिर वाराणसी लोकसभा सीट की जनता ने नरेंद्र मोदी को दिल्ली पहुँचाया।
वाराणसी लोकसभा क्षेत्र में यदि मतदाताओं की बात जाये तो इस सीट पर कुर्मी समाज के मतदाताओं की संख्या सबसे ज्यादा है। इसके साथ ब्राम्हण और भूमिहार मतदाताओं की संख्या भी अच्छी खासी है। वाराणसी के लिए वैश्य, यादव और मुस्लिम मतदाताओं की संख्या किसी भी प्रत्याशी के लिए जीत और हार का अंतर तय कर सकते हैं। वाराणसी संसदीय क्षेत्र में मतदाता की कुल संख्या 28 लाख 39 हजार 204 (28,39,204) हैं। जिसमें पुरुष मतदाता की संख्या 15 लाख 63 हजार 368 (15,63,368) हैं और महिला मतदाता की संख्या 12 लाख 75 हजार 695 हैं।
वाराणसी लोकसभा सीट पर अब तक के सांसद
वर्ष |
सांसद |
पार्टी |
1952 | रघुनाथ सिंह | कांग्रेस |
1957 | रघुनाथ सिंह | कांग्रेस |
1962 | रघुनाथ सिंह | कांग्रेस |
1967 | सत्यनारायण सिंह | भाकपा |
1971 | राजाराम शास्त्री | कांग्रेस |
1977 | चंद्रशेखर | जनता पार्टी |
1980 | कमलापति त्रिपाठी | कांग्रेस (इंदिरा) |
1984 | श्यामलाल यादव | कांग्रेस |
1989 | अनिल कुमार शास्त्री | जनता दल |
1991 | शिरीषचंद्र दीक्षित | भाजपा |
1996 | शंकर प्रसाद जायसवाल | भाजपा |
1998 | शंकर प्रसाद जायसवाल | भाजपा |
1999 | शंकर प्रसाद जायसवाल | भाजपा |
2004 | डॉ. राजेश कुमार मिश्रा | कांग्रेस |
2009 | डॉ. मुरली मनोहर जोशी | भाजपा |
2014 | नरेंद्र मोदी | भाजपा |
2014 | नरेंद्र मोदी | भाजपा |