List of Indian President: भारत के राष्ट्रपति एवं उनका कार्यकाल, देखें भारत के सभी राष्ट्रपति की लिस्ट

0
1971
Indian President List

  • भारत के पहले राष्ट्रपति डॉ राजेंद्र प्रसाद बने 
  • भारत में 1947 से 2022 तक 14 राष्ट्रपति बन चुके हैं 

पोलटॉक नेटवर्क | नई दिल्ली 

भारत के राष्ट्रपति को देश का सर्वप्रथम या प्रथम नागरिक कहा जाता है। राष्ट्रपति देश का सर्वोच्च संवैधानिक पद है।  भारतीय संविधान के अनुच्छेद 52-62 में राष्ट्रपति के बारे में चर्चा की गयी है। राष्ट्रपति (president of india) देश का तो मुखिया होता ही है, साथ ही वह तीनों सेनाओं का प्रमुख और विधायिका, कार्यपालिका और न्यायपालिका का भी प्रमुख होता है। राष्ट्रपति का कार्यकाल 5 वर्ष का होता है और राष्ट्रपति के हस्ताक्षर के बिना भारत में कोई भी कानून लागू नहीं हो सकता है। देश के पहले राष्ट्रपति (first president of india) डॉ राजेंद्र प्रसाद (Dr Rajendra Prasad) थे। वहीं भारत की पहली महिला राष्ट्रपति (first woman president of india) श्रीमती प्रतिभा देवी सिंह पाटिल (Pratibha Patil) बनीं। देश में वर्तमान राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद (Ram Nath Kovind) है

भारत के राष्ट्रपति का चुनाव (Election of President of India)

भारत में राष्ट्रपति का चुनाव प्रत्यक्ष रूप से जनता नहीं करती है। जनता द्वारा चुने गए प्रतिनिधि जैसे (भारतीय  संविधान के अनुच्छेद 54 के तहत) राज्यों की विधान सभा के सदस्य,लोकसभा के सदस्य ,राज्यसभा के सदस्यों द्वारा चुना जाता है।

भारत के राष्ट्रपति और उनका कार्यकाल  | List of Indian President From 1947 to 2022
संख्या राष्ट्रपति के नाम कार्यकाल
1 ऱाजेन्द्र प्रसाद 1950 से 1962
2 सर्वपल्ली राधाकृष्णन 1962 से 1967
3 जाकिर हुसैन 1967 से 1969
वी.वी. गिरि (कार्यवाहक अध्यक्ष) 1969 से 1969
मोहम्मद हिदायतुल्ला (कार्यवाहक अध्यक्ष) 1969 से 1969
4 वी.वी. गिरि 1969 से 1974
5 फखरुद्दीन अली अहमद 1974 से 1977
बसप्पा दानप्पा जट्टी (कार्यवाहक अध्यक्ष) 1977 से 1977
6 नीलम संजीव रेड्डी 1977 से 1982
7 ज्ञानी जेल सिंह 1982 से 1987
8 आर.वेंकटरमन 1987 से 1992
9 शंकर दयाल शर्मा 1992 से 1997
10 के.आर. नारायणन 1997 से 2002
11 एपीजे अब्दुल कलाम 2002 से 2007
12 प्रतिभा पाटिल 2007 से 2012
13 प्रणव मुखर्जी 2012 से 2017
14 राम नाथ कोविंद 2017 से अब तक

Leave a Reply