MP Municipal Election 2022: मध्य प्रदेश में पहली बार भाजपा को मिली बड़ी हार, कांग्रेस की वापसी

यह कोई छोटा नहीं बल्कि बहुत बड़ा नुकसान है। एमपी में मेयर की कुल 16 सीटें हैं. जिनपर भाजपा का कब्जा था इसबार 7 कम हो गई। 9 पर भाजपा को और 5 पर कांग्रेस को जीत मिली है।

0
271
शिवराज सिंह चौहान और कमल नाथ.
शिवराज सिंह चौहान और कमल नाथ.

  • 16 नगर निगमों में सिर्फ भाजपा का था कब्जा, इस बार बस 9 पर सिमटी
  • कांग्रेस ने 5 नगर निगमों में बनाया अपना महापौर, एक पर आप और एक पर निर्दलीय की जीत

संतोष कुमार पांडेय | भोपाल

MP Nagar Nigam Election Results 2022: मध्य प्रदेश को भाजपा (BJP) का गढ़ कहा जाता है। शिवराज सिंह चौहान (shivraj singh chauhan) कई साल से लगातार इस प्रदेश के मुख्यमंत्री (mp chief minister) बने है। लेकिन अब लगता है शिवराज से मध्यप्रदेश की जनता उतनी खुश नहीं है जितनी पहले थी. क्योंकि निकाय चुनाव (MP Nagar Nigam Chunav 2022) में भाजपा (bjp) को नुकसान हुआ है. यह कोई छोटा नहीं बल्कि बहुत बड़ा नुकसान है। एमपी में मेयर की कुल 16 सीटें हैं. जिनपर भाजपा का कब्जा था इसबार 7 कम हो गई। 9 पर भाजपा को और 5 पर कांग्रेस को जीत मिली है। वहीँ एक पर निर्दलीय और आप (aap) का कब्जा हुआ है. आइये पढ़िए ये खास रिपोर्ट.

रतलाम (ratlam ) में भाजपा के प्रहलाद पटेल (prahlad patel) , देवास (dewas) में भाजपा (bjp) की गीता अग्रवाल, मुरैना (muraina ) में कांग्रेस की शारदा सोलंकी, रीवा (reewa ) में कांग्रेस के अजय मिश्रा और कटनी (katni) में निर्दलीय प्रीति सूरी ने जीत दर्ज की। छिंदवाड़ा (chhindawada) जिले के परासिया में सबसे रोचक मुकाबला हुआ, यहां वार्ड नंबर 10 में कांग्रेस के गगन खंडूजा को भाजपा के अनुज पाटकर ने तीन वोटों से हराया।

अन्य 11 पर किसे मिली है कितनी सीट

भाजपा: भोपाल, उज्जैन, इंदौर, सागर, सतना, खंडवा, बुरहानपुर

कांग्रेस: ग्वालियर, जबलपुर और छिंदवाड़ा

आप: सिंगरौली नगर निगम

कौन कहां से जीता

भाजपा: भोपाल से मालती राय, इंदौर नगर निगम से पुष्यमित्र भार्गव, खंडवा से अमृता यादव, उज्जैन से मुकेश कटवाल, बुरहानपुर से माधुरी पटेल, सतना से योग्रेश ताम्रकार और सागर नगर निगम से संगीता तिवारी ने जीत हासिल की है।

कांग्रेस: ग्वालियर नगर निगम से शोभा सिकरवार, जबलपुर से जगत बहादुर सिंह और छिंदवाड़ा नगर निगम से विक्रम अहाके ने जीत हासिल की है।

वहीं मध्य प्रदेश की राजनीति में प्रवेश करते हुए आम आदमी पार्टी ने सिंगरौली नगर निगम पर अपना कब्जा जमाया। यहां आप प्रत्याशी रानी अग्रवाल ने जीत दर्ज की है।

इन सबके बीच असदुद्दीन ओवैसी की ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) ने भी इस चुनाव में अपना खाता खोला है। ओवैसी की पार्टी ने जबलपुर में दो और खंडवा में एक पार्षद सीट पर जीत हासिल की है।


Leave a Reply