Nagar Nigam Election: विधानसभा चुनाव के बाद अब राजनीतिक दलों की निगम चुनाव में परीक्षा, 22 में क्या सपा खोल पायेगी खाता

0
355
Nagar Nigam Election 2022

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के संपन्न होने के बाद अब उत्तर प्रदेश में नगर निगम चुनाव की तैयारी चल रही है।  नगर विकास विभाग के स्तर पर नव गठित नगर निकायों में वार्डों के गठन, परिसीमन और सीटों के आरक्षण के लिए भी मंथन किया जा रहा है। माना जा रहा इसी वर्ष नवम्बर महीने में नगर निकाय के चुनाव कराएंगे जायेंगे।

2017 के विधानसभा चुनावके दौरान भारतीय जनता पार्टी की लहर थी। विधानसभा चुनाव के बाद हुए नगर निगम चुनावों में भी भारतीय जनता पार्टी ने अपना जलवा कायम रखा था। उत्तर प्रदेश की 16 मेयर सीटों में से भारतीय जनता पार्टी ने 14 सीटें हासिल की थी जबकि मायावती की पार्टी बहुजन समाज पार्टी के खाते में 2 सीटें गयीं थीं। वहीं समाजवादी पार्टी का खाता भी नहीं खुला था।

2022 में होने वाले नगर निगम के चुनावों में भी कहा जा रहा है कि भारतीय जनता पार्टी का ही पलड़ा भारी पड़ रहा है। एक तरफ जहाँ मायावती की पार्टी विधानसभा चुनाव में अधिक सक्रिय नहीं रही जिसका नतीजा उन्हें मात्र एक सीट पर जीत मिली। वहीं उत्तर प्रदेश की मुख्य विपक्षी पार्टी समाजवादी पार्टी में जहां अभी चाचा-भतीजा विवाद जोरों पर है तो उसके साथ ही सपा से मुलिम नेता नाराज बताये जा रहें हैं। ऐसे में नगर निगम चुनावों में मुस्लिम मतदाता अन्य पार्टियों का रुख कर सकते हैं।

उत्तर प्रदेश में वर्तमान महापौर 

  1. लखनऊ-    संयुक्ता भाटिया (BJP)

  2. गोरखपुर-   सीताराम जायसवाल (BJP)

  3. गाजियाबाद- आशा शर्मा (BJP)

  4. वाराणसी-  मृदुला जायसवाल (BJP)

  5. सहारनपुर-   संजीव वालिया (BJP)

  6. फिरोजाबाद- – नूतन राठौर (BJP)

  7. आगरा-     नवीन जैन (BJP)

  8. झांसी-       रामतीर्थ सिघंल (BJP)

  9. इलाहाबाद-   अभिलाषा गुप्ता (BJP)

  10. मेरठ-    सुनीता वर्मा (BSP)

  11. अयोध्या- ऋषिकेश उपाध्याय (BJP)

  12. मथुरा- मुकेश आर्य (BJP)

  13. अलीगढ़-  मोहम्मद फुरकान (BSP)

  14. बरेली-   उमेश गौतम (BJP)

  15. कानपुर-   प्रमिला पांडे (BJP)

  16. मुरादाबाद- विनोद अग्रवाल (BJP)

बढ़ गए हैं नगर निकाय 

साल 2017 में 16 नगर निगम, 198 पालिका परिषद, 438 नगर पंचायत थीं, लेकिन इस बार परिसीमन, आबादी, जातिवार जनसंख्या बदलने से 17 नगर निगम, 200 पालिका परिषद, 517 नगर पंचायत हो गई हैं। नए गठित नगर निकायों में वार्डों के गठन, परिसीमन, सीटों के आरक्षण पर हो रहा मंथन चल रहा है। इन तमाम नगर निकायों में वार्डों का परिसीमन से लेकर आरक्षण रोस्टर तक को अंतिम रूप देने का काम किया जा रहा है।

2017 में कुल शहरी निकाय
नगर निगम-16
नगर पालिका-198
नगर पंचायत-438

2022 में कुल शहरी निकाय
नगर निगम-17
नगर पालिका परिषद-200
नगर पंचायत-517


Leave a Reply