- विधान सभा के सदस्यों के अलग अलग हैं मत, कहीं ज्यादा तो कहीं कम
- सबसे ज्यादा यूपी और सबसे कम हैं सिक्किम के विधायकों के मत
संतोष कुमार पांडेय | नई दिल्ली
भारत में राष्ट्रपति (President Is Elected in India) का चुनाव होने जा रहा है। तो क्या आपको पता है राष्ट्रपति
( President ) के चुनाव में किस राज्य में एक विधायक (MLA ) के कितने मत हैं। उनके मत की वैल्यू कैसे मापी जाती है। किस राज्य के विधायक (MLA) सबसे कम तो किस राज्य की सबसे अधिक है. वहीं एक तरफ जहां विधान सभा (MLA ) के सदस्यों की संख्या में राज्यवार बदलाव है तो वहीं दूसरी तरफ लोक सभा (MP LOKSABHA ) और राज्यसभा (MP RAJYASABHA ) के सदस्यों में कोई बदलाव नहीं है. संसद के दोनों सदनों के सदस्यों (MEMBER OF PARLIAMENT) के एक सदस्य का मत 700 तय किया हुआ है।
कौन है वोटर
संविधान के अनुच्छेद 54 में भारत में राष्ट्रपति ( President OF India) के चुनाव की प्रक्रिया का उल्लेख किया गया है। राष्ट्रपति के चुनाव ( President OF India) में दोनों सदनों के चुने हुए सदस्यों और राज्यों के विधानसभा में चुने गए सदस्य वोट देते हैं। इलेक्टोरल कॉलेज में संसद (MP) के 776 सदस्य और 4,809 विधानसभा (MLA) के सदस्य शामिल होते हैं। कॉलेज में कुल 10,86,431 वोट होते हैं। हर संसद के सदस्य के वोट की कीमत 700 होती है। ये कीमत राज्य की जनसंख्या के अनुसार तय होता है। लेकिन विधान सभा में बदलता रहता है.
आइये जानते हैं किस राज्य में विधान सभा के सदस्य के कितने मत हैं। ये है देश के 30 राज्यों की स्थिति।
प्रदेश राज्यों के विधायकों का मत मूल्य
अरुणाचल प्रदेश 08
असम 126
आंध्र प्रदेश 159
उड़ीसा 147
उत्तर प्रदेश 208
उत्तराखंड 64
कर्नाटक 131
केरल 152
गुजरात 147
गोवा 20
छत्तीसगढ़ 129
झारखंड 176
तमिलनाडु 176
तेलंगाना 132
त्रिपुरा 26
नागालैंड 09
पंजाब 116
पश्चिम बंगाल 151
बिहार 173
मणिपुर 18
मध्य प्रदेश 131
महाराष्ट्र 175
मिज़ोरम 08
मेघालय 17
राजस्थान 129
सिक्कम 07
हरियाणा 112
हिमाचल प्रदेश 51
राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली 58
पुड्डुचेरी संघ राज्य क्षेत्र 16