उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों में से एक रायबरेली लोकसभा सीट सभी लोकसभा चुनाव में चर्चित रहती है। रायबरेली लोकसभा क्षेत्र गांधी परिवार की पारंपरिक सीट होने की वजह से लोकसभा चुनाव के दौरान ज्यादा चर्चा में रहती है। रायबरेली लोकसभा सीट से फिरोज गांधी, इंदिरा गांधी, भारत के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के भतीजे अरुण कुमार नेहरू और के साथ ही वर्तमान में कांग्रेस पार्टी की अंतिम अध्यक्ष सोनिया गांधी कहां से चुनाव लड़ कर जीत हासिल की है।
रायबरेली की आबादी और शिक्षा
रायबरेली 4,609 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है। गंगा के किनारे बसे होने के कारण गंगा के बदलते बर्ताव के चलते रायबरेली का क्षेत्रफल हर साल बदलता रहता है। रायबरेली की जनसंख्या 20 लाख से अधिक है। रायबरेली लोकसभा सीट पर मतदाताओं की संख्या की बात की जाए तो वर्तमान में मतदाताओं की संख्या 19 लाख 85 हजार 526 है। जिनमें से 9 लाख 28 हजार 923 महिला मतदाता और पुरुष मतदाताओं की संख्या 10 लाख 56 हजार 561 है। रायबरेली की साक्षरता की बात करें तो यहां की साक्षरता दर 69% है। रायबरेली की ज्यादातर आबादी गांव में रहती है। रायबरेली लोकसभा सीट के अंतर्गत 5 विधानसभा क्षेत्र आते जिनमें बछरावां, हरचंदपुर, रायबरेली, सरेनी और ऊंचाहार विधानसभा सीट शामिल है।
रायबरेली लोकसभा सीट का राजनीतिक इतिहास
रायबरेली लोकसभा सीट पर पहली बार 1957 में चुनाव हुआ था। 1957 के लोकसभा चुनाव में पहली बार कांग्रेस पार्टी से फिरोज गांधी ने चुनाव जीतकर अपनी पार्टी का खाता खोला था। 1957 में बैजनाथपुर कुरील इसी क्षेत्र की दूसरी सीट से जीते थे। 1960 में किन्ही कारणों के चलते रायबरेली लोकसभा सीट पर उपचुनाव कराए गए जिनमें फिर से एक बार कांग्रेस पार्टी ने ही बाजी मारी। 1960 के लोकसभा उपचुनाव में कांग्रेस पार्टी से आरपी सिंह सांसद चुने गए थे।
इंदिरा गांधी ने लड़ा चुनाव
रायबरेली लोकसभा सीट सबसे ज्यादा चर्चा में तब आई जब इंदिरा गांधी ने यहां से चुनाव लड़ने का निर्णय किया। इंदिरा गांधी रायबरेली सीट से 3 बार सांसद चुने गई। 1967 में इंदिरा गांधी ने रायबरेली से चुनाव लड़कर जीत हासिल की। इसके बाद वह लगातार दो बार रायबरेली सीट से चुनाव जीत कर दिल्ली पहुंची। आपातकाल के बाद 1977 हुए लोकसभा चुनाव मैं इंदिरा गांधी को रायबरेली लोकसभा क्षेत्र से हार का सामना करना पड़ा था। 1977 में रायबरेली की जनता ने इंदिरा गांधी को न चुनकर जनता पार्टी के राज नारायण को अपना सांसद चुना था। कहा जाता है इसके बाद से ही इंदिरा गांधी ने फिर कभी रायबरेली से चुनाव नहीं लड़ा।
रायबरेली लोकसभा क्षेत्र से 1980 और 1984 में हुए चुनाव में भारत के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के भतीजे अरुण कुमार नेहरू ने चुनाव लड़ा और जीत हासिल की। 1989 और 1991 में हुए चुनाव में कांग्रेस पार्टी की शीला कौल ने इस सीट पर कब्जा जमाया। 1977 के बाद 1996 में कांग्रेस को दूसरी बार रायबरेली सीट पर हार का सामना करना पड़ा। 1999 के चुनाव में कांग्रेस पार्टी ने एक बार फिर से सीट पर कब्जा जमाया।
सोनिया गांधी का है वर्तमान राज
रायबरेली लोकसभा सीट पर 2004 में हुए लोकसभा चुनाव में गांधी परिवार की छोटी बहू सोनिया गांधी इस सीट से चुनावी मैदान में उतरी। सोनिया गांधी ने 2004 के लोकसभा चुनाव में जीत हासिल की। 2006 में सोनिया गांधी को दूसरे लाभ के पद के होने की वजह से इस्तीफा देना पड़ा। साल 2006 में रायबरेली सीट पर उपचुनाव हुए और सोनिया गांधी ने दूसरी बार इस सीट से जीत हासिल की। सोनिया गांधी 2004 2006 2009 2014 और 2019 में लगातार रायबरेली से सांसद चुने जा रही हैं। वर्तमान में रायबरेली लोकसभा सीट से कांग्रेस पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी सांसद हैं।
रायबरेली लोकसभा सीट पर कांग्रेस पार्टी ने अब तक 17 बार जीत दर्ज की है वहीं भारतीय जनता पार्टी के अशोक सिंह ने 2 बार जीत दर्ज की है जबकि एक बार जनता पार्टी के राज नारायण ने जीत दर्ज की थी। देश की पार्टी सपा और बसपा का यहां अभी तक खाता नहीं खुला है।
कब कौन रहा सांसद
- 1957 बैजनाथ कुरील, कांग्रेस
- 1957 फिरोज गांधी, कांग्रेस
- 1960 आरपी सिंह, कांग्रेस
- 1962 बैजनाथ कुरील, कांग्रेस
- 1967 इंदिरा गांधी, कांग्रेस
- 1971 इंदिरा गांधी, कांग्रेस
- 1977 राजनारायण, जनता पार्टी
- 1980 इंदिरा गांधी, कांग्रेस
- 1980 अरुण नेहरू, कांग्रेस
- 1984 अरुण नेहरू, कांग्रेस
- 1989 शीला कौल, कांग्रेस
- 1991 शीला कौल, कांग्रेस
- 1996 अशोक कुमार सिंह, भाजपा
- 1998 अशोक कुमार सिंह, भाजपा
- 1999 कैप्टन सतीश शर्मा, कांग्रेस
- 2004 सोनिया गांधी, कांग्रेस
- 2006 सोनिया गांधी, कांग्रेस
- 2009 सोनिया गांधी, कांग्रेस
- 2014 सोनिया गांधी, कांग्रेस
- 2019 सोनिया गांधी, कांग्रेस