Raj Thackeray Ayodhya Visit: राज ठाकरे ने बताया अयोध्या में रैली न होने का राज

Raj Thackeray Pune Rally: राज ठाकरे ने पुणे में एक रैली को किया सम्बोधित, सम्बोधन में बताई अयोध्या न जाने की वजह

0
198
Raj Thackeray Pune Rally

  • MNS अध्यक्ष राज ठाकरे ने पुणे में की रैली 
  • तबियत ठीक न होने के चलते रद्द हुआ अयोध्या दौरा 

पोलटॉक नेटवर्क | महाराष्ट्र  

महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना  (MNS)  के चीफ राज ठाकरे (Raj Thackeray) ने भगवान श्री राम की जन्मभूमि अयोध्या ( proposed visit to Ayodhya) आने का ऐलान किया था। उन्होने कहा था कि वह 5 जून को अयोध्या जायेंगे। राज ठाकरे के अयोध्या आने को लेकर बीजेपी सांसद ब्रजभूषण शरण सिंह (Braj Bhushan Sharan Singh) ने जमकर विरोध किया था। वहीं अब राज ठाकरे ने अयोध्या दौरे को रद्द कर दिया है।

राज ठाकरे ने शनिवार को पुणे में एक बड़ी रैली को संबोधित किया। राज ठाकरे ने पुणे में रैली को सम्बोधित करते हुए बताया कि आखिर क्यों उन्होंने अयोध्या दौरा स्थगित किया है। राज ठाकरे ने बताया कि वे रामलला के दर्शन तो करना चाहते हैं लेकिन उनकी तबियत ठीक नहीं है। इसके साथ ही राज ठाकरे ने कहा कि अगर मैं अयोध्या जाता तो मेरे खिलाफ कई केस दर्ज किए जाते।

डॉक्टरों की सलाह लम्बी यात्रा न करूँ 

पुणे की रैली में राज ठाकरे ने अयोध्या दौरा रद्द होने के पीछे की वजह बताए हुए कहा कि मेरी तबीयत कुछ ठीक नहीं है। मेरी कमर में कुछ तकलीफ हो रही है। उन्होंने कहा कि मैं मुंबई गया और इसकी जांच करवाई तो डॉक्टरों ने सलाह दी है कि मैं लंबी यात्रा ना करूं। इसके साथ ही उन्होंने अयोध्या दौरा रद्द होने की वजहों पर लगाए जा रहे कयासों पर भी खुलकर कहा। राज ठाकरे ने कहा कि  कई पत्रकार अपने मन से कयास लगाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि, अयोध्या दौरा कुछ समय के लिए स्थगित किया गया है। इस फैसले से कुछ लोगों को दुख हुआ और कुछ लोग खुश हो गए।

उत्तर भारतीयों के अपमान पर दिया जवाब 

राज ठाकरे ने पुणे की रैली को संबोधित करते हुए कहा कि, क्या शिवसेना ये तय करेगी कि असली और नकली हिंदुत्व क्या है। वहीं बीते कुछ दिनों से बीजेपी सांसद द्वारा राज ठाकरे पर उत्तर भारतीयों के अपमान का आरोप लगाया जा रहा था साथ ही उनसे माफ़ी मांगने की बात भी कही जा रही थी। उत्तर भारतीयों के अपमान के आरोप पर उन्होंने कहा कि, हमारा आंदोलन इसलिए था कि लोगों को अपने राज्य में ही नौकरी मिले। अब हमसे माफी मांगने की बात क्यों कही जा रही है।


Leave a Reply