RAJASTHAN में शहर की सरकार में पहली बार पिछड़ गई बीजेपी, गहलोत ने मारा मास्टर स्ट्रोक, भाजपा के घर में लगी सेंध

राजस्थान में जयपुर, जोधपुर और कोटा में निगम चुनाव के लिए वोटिंग हुई जिसमें पहली बार कांग्रेस को बढ़त मिली. कांग्रेस 6 में से 4 मेयर पर कब्ज़ा किया. छह नगर निगम में से जयपुर हैरिटेज वार्ड में कांग्रेस का बोर्ड बना है, वहीं जयपुर ग्रेटर में भाजपा आगे रही।

0
784
CM ASHOK GEHLOT
सीएम अशोक गहलोत, राजस्थान
  • जयपुर, जोधपुर और कोटा के 6 मेयर में 4 कांग्रेस के बनेगे
  • निगम चुनाव के इतिहास में पहली बार कांग्रेस भाजपा से आगे

संतोष कुमार पाण्डेय | जयपुर

राजस्थान में जयपुर, जोधपुर और कोटा में निगम चुनाव के लिए वोटिंग हुई जिसमें पहली बार कांग्रेस को बढ़त मिली. कांग्रेस 6 में से 4 मेयर पर कब्ज़ा किया. छह नगर निगम में से जयपुर हैरिटेज वार्ड में कांग्रेस का बोर्ड बना है, वहीं जयपुर ग्रेटर में भाजपा आगे रही। इसी तरह जोधपुर के दो निगमों जोधपुर उत्तर में भाजपा और दक्षिण में कांग्रेस आगे रही। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने लिखा है कि जयपुर, जोधपुर और कोटा नगर निगम चुनाव के नतीजे सुखद हैं। तीनों निगमों में हुए कुल मतदान में से कांग्रेस पार्टी को 40.09 प्रतिशत वोट मिले हैं जोकि बीजेपी से लगभग 2.5 प्रतिशत अधिक हैं। मतदाता एवं कार्यकर्ताओं का आभार एवं धन्यवाद और कांग्रेस पार्टी के विजयी प्रत्याशियों को बधाई।

हरलाखी विस : तीर चलेगा या लाल दुर्ग में बदल जायेगा हरलाखी ! बड़े रोचक दौर में पहुंचा चुनाव

पहली बार राजस्थान के निकाय चुनाव में भाजपा से अधिक वोट कांग्रेस को मिला है. भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया ने लिखा है कि जयपुर, जोधपुर व कोटा नगर निगम के सभी नवनिर्वाचित भाजपा पार्षदों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। मैं विश्वास दिलाता हूं कि हम सब @BJP4Rajasthan द्वारा किए गए वादों को जल्द पूर्ण करेंगे तथा बिना रुके निरंतर जनहित में कार्यरत रहेंगे। जनता द्वारा दिए गए प्रेम के हृदय से आभार।

मधुबनी की चार सीटों पर 51 फीसदी मतदाताओं ने की वोटिंग, एनडीए और महागठबंधन के बीच नजर आया कड़ा मुकाबला

वसुंधरा ने लिखा है कि नगर निगम चुनावों में विजयी हुए भारतीय जनता पार्टी के सभी कर्मठ प्रत्याशियों को सफल कार्यकाल की अग्रिम शुभकामनाएं। वहीं सभी देवतुल्य मतदाताओं का कोटि-कोटि आभार। दैनिक जागरण के अनुसार वैभव गहलोत ने मेहनत कर एक निगम पर कब्जा जमाया। जोधपुर उत्तर निगम में 80 में से 53 सीट पर कांग्रेस,19 पर भाजपा व आठ सीटों निर्दलीय चुनाव जीते हैं। इसी तरह जोधपुर दक्षिण निगम के 80 वार्डों में से 43 पर भाजपा, 29 पर कांग्रेस व आठ में निर्दलीय जीते हैं। कोटा के दोनों नगर निगम में प्रदेश के स्वायत्त शासन मंत्री शांति धारीवाल के हाथ के चुनाव अभियान की कमान थी।

करौली में सपोटरा के बूकना में पुजारी की हत्या पर गरमाई राजनीति, सीएम ने की कार्रवाई और विपक्ष हुआ हमलावर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here