RBSE Rajasthan Board 10th, 12th Result 2022 LIVE: राजस्‍थान बोर्ड 12वीं आर्ट्स के नतीजे, ऐसे करें अपना रिजल्ट चेक

राजस्थान बोर्ड 12वीं आर्ट्स में कुल 96.33 फीसदी छात्र पास हुए हैं। वहीं वरिष्ठ उपाध्याय में 94.99 फीसदी छात्र सफल हुए हैं।

0
620
RBSE 12th Arts Result 2022
RBSE 12th Arts Result 2022

  • राजस्थान बोर्ड 12वीं आर्ट्स में कुल 96.33 फीसदी छात्र पास
  • 10वीं रिजल्ट 2022 पर भी अपडेट जारी किया जाएगा
पोल टॉक नेटवर्क | जयपुर

RBSE Rajasthan Board 10th, 12th Arts Result 2022 Kab Aayega Date, Sarkari Result 2022 LIVE Updates: राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (आरबीएसई) अजमेर ने आरबीएसई 12वीं आर्ट्स के रिजल्‍ट 6 जून 2022 को जारी कर दिए हैं। जल्‍द ही 10वीं रिजल्ट 2022 पर भी अपडेट जारी किया जाएगा। 12वीं के परिणाम की घोषणा प्रेस कॉन्‍फ्रेंस के जरिए की गई। RBSE 12th Arts Result 2022 : राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE), अजमेर की ओर से 12वीं कला संकाय का रिजल्ट दोपहर 12:15 बजे घोषित कर दिए गए। राजस्थान बोर्ड 12वीं आर्ट्स में कुल 96.33 फीसदी छात्र पास हुए हैं। वहीं वरिष्ठ उपाध्याय में 94.99 फीसदी छात्र सफल हुए हैं।

राजस्थान के शिक्षा मंत्री डॉ बुलाकी दास कल्ला (BD KALLA ) ने सोशल मीडिया पर सूचना जारी की है। उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा, “माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, राजस्थान द्वारा आयोजित सीनियर सेकेंडरी परीक्षा के कला संकाय और वरिष्ट उपाध्याय का परीक्षा परिणाम कल दोपहर 12.15 बजे घोषित किया जा रहा है। सभी परीक्षार्थियों को अग्रिम शुभकामनाएं।”

राजस्थान बोर्ड 12वीं आर्ट्स के करीब 6 लाख स्टूडेंट्स को अपने रिजल्ट का इंतजार है। साइंस स्ट्रीम और कॉमर्स स्ट्रीम की तरह आर्ट्स में भी मेरिट लिस्ट जारी नहीं की जाएगी। नतीजे राजस्थान बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in rajresults.nic.in पर देखे जा सकते हैं. https://rajeduboard.rajasthan.gov.in/

वहीँ इस बार इस बार 12वीं विज्ञान वर्ग की परीक्षा के लिए कुल 2 लाख 31 हजार 956 परीक्षार्थी पंजीकृत किए गए। इनमें से 2 लाख 30 हजार 191 स्टूडेंट्स ने परीक्षा दी। इनमें 2 लाख 22 हजार 210 स्टूडेंट्स पास हुए। कॉमर्स के लिए 27 हजार 325 स्टूडेंट्स रजिस्टर किए गए थे। इनमें से 27 हजार 13 ने परीक्षा दी। 26 हजार 346 पास हुए।

 


Leave a Reply