- 22 के चुनाव में कुल 18 सीटों पर लड़ी सुभासपा, 6 पर मिली जीत
- ओमप्रकाश राजभर ने पूर्वांचल में बीजेपी का बिगाड़ा खेल
पोल टॉक नेटवर्क | लखनऊ
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 (Up vidhan sabha election 2022) से पहले योगी सरकार में मंत्री पद छोड़ने वाले सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (SBSP) के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर (Om Prakash Rajbhar) ने समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के साथ गठबंधन कर उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 (Up vidhan sabha election 2022) की लड़ाई लड़ी। गठबंधन में रहते हुए ओमप्रकाश राजभर ने बीजेपी का सफाया होने की बात कही थी। हालांकि चुनाव नतीजों में भारतीय जनता पार्टी के गठबंधन को 272 सीटें हासिल हुई और सूबे में बीजेपी की सरकार बन गयी।
ओम प्रकाश राजभर ने 2017 का विधानसभा चुनाव भारतीय जनता पार्टी के साथ मिलकर लड़ा था। 2017 में बीजेपी ने सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी को 8 सीटें दी थीं जिसमें से 4 सीट पार्टी जीतने में कामयाब रही थी। 2022 के चुनाव में ओम प्रकाश राजभर ने सपा के साथ चुनाव लड़ा और समाजवादी पार्टी ने 18 सीटें ओमप्रकाश राजभर को दी जिसमें से मात्र 6 पर ही जीत हासिल कर सके।
बेटा फिर हार गया ?
सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने जहूराबाद (jahurabad mla list 2022) विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा और जीत हासिल की। ओम प्रकाश राजभर ने भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी कालीचरण को 45 हजार वोटों से ज्यादा के अंतर से हराया। ओम प्रकाश राजभर अपनी जीत जीतने में कामयाब रहे लेकिन सपा से गठबंधन के बाद भी राजभर के बटे अरविन्द राजभर बड़े अंतर से चुनाव हार गए। अरविन्द राजभर वाराणसी की शिवपुर विधानसभा सीट से चुनाव लड़े थे जहां उन्हें बीजेपी के अनिल राजभर से हार का सामना करना पड़ा। अरविन्द राजभर को 27 हजार से जयदा वोटों से हार मिली।
समाजवादी पार्टी ने सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी को गठबंधन में 18 सीटें जिन जिलों में दी थी वहां भारतीय जनता पार्टी मुश्किलों सामना जरूर करना पड़ा। ओम प्रकाश राजभर ने गाजीपुर और मऊ आजमगढ़, अम्बेडकरनगर, बस्ती, बलिया में अपनी मौजूदगी का अहसास बड़े अच्छे रूप से कराया है। सपा का सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी से गठबंधन का नतीजा ये रहा कि भाजपा का आजमगढ़ और गाजीपुर में खाता नहीं खुला, मऊ में भी भाजपा सिर्फ एक सीट ही जीत सकी। वहीं, जौनपुर में पांच और बलिया में तीन सीटों पर सपा-सुभासपा गठबंधन ने जीत दर्ज की।
सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के जीते/ हारे प्रत्याशी
1- जहूराबाद-ओमप्रकाश राजभर – जीते
2- शिवपुर-डॉ. अरविन्द राजभर
3- जखनियां-बेदी राम- जीते
4- रसड़ा-महेंद्र चौहान
5- बेल्थरारोड-हंशु राम- जीते
6- सलेमपुर-मनबोध प्रसाद
7- रामकोला-पुर्नवासी देहाती
8- खड्डा-अशोक चौहान
9- महाराजगंज सदर-गीता रत्ना पासवान
10- घनघटा-अलगू चौहान
11- शोहरतगढ़-प्रेमचंद निषाद
12- महादेवा-दूध राम – जीते
13- सण्डीला-सुनील अर्कवंशी
14- मिश्रिख-मनोज कुमार राजवंशी
15- मेहनगर-पूजा सरोज
16- जफराबाद-जगदीश राय- जीते
17- अजगरा- सुनील सोनकर
18-मऊ सदर-अब्बास अंसारी- जीते