UP Police SI DV PST Admit Card 2022 Download Link : यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने सब इंस्पेक्टर भर्ती (UP Police SI Recruitment 2022) में डॉक्टयूमेंट वेरीफिकेशन और फिजिकल स्टैडर्ड टेस्ट के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। इस परीक्षा में शामिल वह अभ्यर्थी जिन्होंने उत्तर प्रदेश पुलिस (Uttar Pradesh Police Recruitment 2022) की एसआई भर्ती (UP Police SI Bharti 2022) की मुख्य परीक्षा पास कर ली है, वह बोर्ड की ऑफिसियल वेबसाइट से डॉक्टयूमेंट वेरीफिकेशन और फिजिकल स्टैडर्ड टेस्ट के प्रवेश-पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
यूपी पुलिस डीवी पीएसटी एडमिट कार्ड 2022 कैसे डाउनलोड करें?
- एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाएं
- होमपेज पर पर दिख रहे ‘अभिलेखों की संवीक्षा एवं शारीरिक मानक परीक्षण के प्रवेश पत्र डाउनलोड करने हेतु लिंक’ पर क्लिक करें
- ओपन हुए नए पेज पर यूपी पुलिस डीवी पीएसटी एडमिट कार्ड 2022 डाउनलोड करने के लिए पंजीकरण संख्या, जन्म तिथि और कैप्चर कोड दर्ज करें।
- यूपी पुलिस डीवी पीएसटी एडमिट कार्ड 2022 आपकी स्क्रीन पर दिखाई देगा, इसमें दिए गए विवरण की जांच करें।
- यूपी पुलिस डीवी पीएसटी एडमिट कार्ड 2022 डाउनलोड करें और भविष्य के लिए इसका प्रिन्ट आउट ले लें।
बता दें सब इंस्पेक्टर भर्ती का फिजिकल टेस्ट 25 अप्रैल से 28 अप्रैल के बीच आयोजत होगा। साथ ही साथ इस परीक्षा का आयोजन 04 मई से 08 मई के बीच दो शिफ्टों में आठ केंद्रों पर किया जायेगा। इस परीक्षा का आयोजन दो शिफ्ट में आठ सेंटरों आगरा, मेरठ, कानपुर नगर, लखनऊ, कानपुर, वाराणसी व बरेली में किया जाएगा।