YOGI CABINET MINISTER LIST: सीएम योगी के ये मंत्री हैं ताकतवर और ये सबसे कमजोर ?

25 मार्च को आदित्यनाथ योगी ने ली शपथ

0
500
योगी आदित्यनाथ, सीएम, उत्तर प्रदेश
योगी आदित्यनाथ, सीएम, उत्तर प्रदेश
  • आदित्यनाथ योगी सरकार में कुल हैं 52 मंत्री
  • 25 मार्च को आदित्यनाथ योगी ने ली शपथ

पोल टॉक नेटवर्क | लखनऊ

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव (UP ELECTION 2022) में भारतीय जनता पार्टी ने लगातार दूसरी बार जीत हासिल कर एक बार फिर से बुलडोजर बाबा यानी योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) को उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाया। 25 मार्च को उत्तर प्रदेश नए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) के कार्यकाल में बने अटल बिहारी वाजपेयी इकाना इंटरनैशनल स्टेडियम में सीएम पद की शपथ ली। मुख्यमंत्री के साथ ही योगी सरकार के कुल 52 मंत्रियों (Yogi Cabinet Ministers 2022 List) ने शपथ ग्रहण की।

योगी सरकार 1.O (YOGI CABINET ) की तरह ही योगी 2.O (YOGI CABINET 2) में भी दो उप मुख्यमंत्री चुने गए लेकिन इस बार चेहरों का उलट फेर किया गया। जहाँ योगी 1.O दिनेश शर्मा और केशव प्रसाद मौर्य उप मुख्यमंत्री चुने गए थे जबकि इस बार दिनेश शर्मा को योगी कैबिनेट तक में जगह नहीं दी गयी है। जबकि विधानसभा चुनाव हारने वाले केशव प्रसाद मौर्य को लगातार दूसरी बार उप मुख्यमंत्री का पद दिया गए है। केशव प्रसाद मौर्य के साथ ही लखनऊ की बहु चर्चित विधानसभा सीट लखनऊ कैंट से चुनाव जीतने वाले ब्रजेश पाठक को भी उप मुख्यमंत्री चुना गया है।

योगी 2.O की कैबिनेट में कुल 52 मंत्री हैं। जिनमें से 18 कैबिनेट मंत्री, 14 स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री और 20 राज्य मंत्री शामिल हैं। योगी सरकार 2.0 की कैबिनेट में बहुत से बड़े चेहरों को जगह नहीं दी गयी है। योगी सरकार के मंत्रीमंडल में जिन चेहरों को शामिल नहीं किया गया है उनमें दिनेश शर्मा, आशुतोष टंडन, सिद्धार्थ नाथ सिंह, श्रीकांत शर्मा, सतीश महाना, जय प्रताप सिंह, अशोक कटारिया, मोहसिन रजा, नीलकंठ तिवारी, महेंद्र सिंह जैसे बड़े नाम शामिल हैं। हालांकि सतीश महाना को उत्तर प्रदेश विधानसभा का अध्यक्ष चुना गया है।

योगी सरकार बनने के बाद ही मना जा रहा था कि इस बार मंत्रीमंडल में उलटफेर देखने को मिल सकती है। एक ओर जहाँ बड़े नामी चेहरों को सरकार में जगह तक नहीं दी गयी है वहीं दूसरी तरफ विभागों के बंटवारे में यह बदलाव साफ तौर पर देखने को मिला। कई सीनियर नेताओं को उस स्तर का विभाग नहीं मिले जिसकी उम्मीद लगाई जा रही थी। देखिये योगी 2.O की कैबिनेट- 

उत्तर प्रदेश सरकार की कैबिनेट 

1.योगी आदित्यनाथमुख्यमंत्रीनियुक्ति, कार्मिक, गृह, सतर्कता, आवास एवं शहरी नियोजन, राजस्व, खाद्य एवं रसद, नागरिक आपूर्ति, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, भूतत्व एवं खनिकर्म, अर्थ एवं संख्या, राज्य कर एवं निबन्धन, सामान्य प्रशासन, सचिवालय प्रशासन,  गोपन, सूचना, निर्वाचन, संस्थागत वित्त, नियोजन, राज्य सम्पत्ति, उ0प्र0 पुनर्गठन समन्वय, प्रशासनिक सुधार, कार्यक्रम कार्यान्वयन, अवस्थापना, भाषा, अभाव सहायता एवं पुनर्वास, लोक सेवा प्रबन्धन, किराया नियंत्रण, प्रोटोकॉल, सैनिक कल्याण एवं प्रान्तीय रक्षक दल, नागरिक उड्डयन, न्याय एवं विधायी विभाग
2. केशव प्रसाद मौर्यउप मुख्यमंत्रीग्राम्य विकास एवं समग्र ग्राम्य विकास तथा ग्रामीण अभियंत्रण, खाद्य प्रसंस्करण, मनोरंजन कर एवं सार्वजनिक उद्यम तथा राष्ट्रीय एकीकरण
3. ब्रजेश पाठकउप मुख्यमंत्रीचिकित्सा शिक्षा, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, परिवार कल्याण तथा मातृ एवं शिशु कल्याण
4. सुरेश कुमार खन्नाकैबिनेट मंत्रीवित्त एवं संसदीय कार्य
5. सूर्य प्रताप शाहीकैबिनेट मंत्रीकृषि, कृषि शिक्षा एवं कृषि अनुसंधान
6. स्वतंत्र देव सिंहकैबिनेट मंत्रीजल शक्ति तथा बाढ़ नियंत्रण
7. बेबी रानी मौर्यकैबिनेट मंत्रीमहिला कल्याण, बाल विकास एवं पुष्टाहार
8.लक्ष्मी नारायण चौधरीकैबिनेट मंत्रीगन्ना विकास एवं चीनी मिलें
9.जयवीर सिंहकैबिनेट मंत्रीपर्यटन एवं संस्कृति
10.धर्मपाल सिंहकैबिनेट मंत्रीपशुधन एवं दुग्ध विकास, राजनैतिक पेंशन, अल्पसंख्यक कल्याण, मुस्लिम वक्फ एवं हज तथा नागरिक सुरक्षा
11.नन्द गोपाल गुप्ता ”नन्दी”कैबिनेट मंत्रीऔद्योगिक विकास, निर्यात प्रोत्साहन, एन0आर0आई0 तथा निवेश प्रोत्साहन
12.भूपेन्द्र सिंह चौधरीकैबिनेट मंत्रीपंचायती राज
13.अनिल राजभरकैबिनेट मंत्रीश्रम एवं सेवायोजन, समन्वय
14.जितिन प्रसादकैबिनेट मंत्रीलोक निर्माण
15.राकेश सचानकैबिनेट मंत्रीसूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम, खादी एवं ग्रामोद्योग, रेशम उद्योग, हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग
16.अरविन्द कुमार शर्माकैबिनेट मंत्रीनगर विकास, शहरी समग्र विकास, नगरीय रोजगार एवं गरीबी उन्मूलन, ऊर्जा एवं अतिरिक्त ऊर्जा स्रोत
17.योगेन्द्र उपाध्यायकैबिनेट मंत्रीउच्च शिक्षा, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, इलेक्ट्रानिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी
18.आशीष पटेलकैबिनेट मंत्रीप्राविधिक शिक्षा, उपभोक्ता संरक्षण एवं बॉंट माप
19.संजय निषादकैबिनेट मंत्रीमत्स्य

 

योगी सरकार 2.0 में 14 स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री चुने गए हैं। जिनमें हरदोई से आने वाले नेता नितिन अग्रवाल, पूर्व मंत्री स्वाति सिंह के पति दयाशंकर सिंह और लगभग 3 दशक बाद कन्नौज विधानसभा सीट पर बीजेपी को जीत दिलाने वाले  असीम अरूण का नाम शामिल है। देखिये योगी सरकार के राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार की पूरी लिस्ट-

उत्तर प्रदेश के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)

1. नितिन अग्रवालराज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)आबकारी एवं मद्य निषेध
2. कपिल देव अग्रवालराज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)व्यवसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास
3. रवीन्द्र जायसवालराज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)स्टाम्प तथा न्यायालय शुल्क एवं पंजीयन
4. सन्दीप सिंहराज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)बेसिक शिक्षा
5. गुलाब देवीराज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)माध्यमिक शिक्षा
6.गिरीश चन्द्र यादवराज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)खेल एवं युवा कल्याण
7.धर्मवीर प्रजापतिराज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)कारागार एवं होमगार्ड्स
8.असीम अरूणराज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)समाज कल्याण, अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण
9.जयेन्द्र प्रताप  सिंह राठौरराज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)सहकारिता
10. दयाशंकर सिंहराज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)परिवहन
11. नरेन्द्र कश्यपराज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण
12. दिनेश प्रताप सिंहराज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)उद्यान, कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार तथा कृषि निर्यात
13.अरूण कुमार सक्सेनाराज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)वन एवं पर्यावरण, जन्तु उद्यान एवं जलवायु परिवर्तन
14. दयाशंकर मिश्र ”दयालु”राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)आयुष, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन

 

उत्तर प्रदेश के राज्य मंत्री

1. मयंकेश्वर सिंहराज्य मंत्रीसंसदीय कार्य, चिकित्सा शिक्षा, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, परिवार कल्याण तथा मातृ एवं शिशु कल्याण
2. दिनेश खटीकराज्य मंत्रीजल शक्ति
3. संजीव गोंडराज्य मंत्रीसमाज कल्याण, अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण
4. बलदेव सिंह ओलखराज्य मंत्रीकृषि, कृषि शिक्षा एवं कृषि अनुसंधान
5. अजीत पालराज्य मंत्रीविज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, इलेक्ट्रानिक्स तथा सूचना प्रौद्योगिकी
6. जसवन्त सैनीराज्य मंत्रीसंसदीय कार्य तथा औद्योगिक विकास
7. रामकेश निषादराज्य मंत्रीजल शक्ति
8. मनोहर लाल मन्नू कोरीराज्य मंत्रीश्रम एवं सेवायोजन
9. संजय गंगवारराज्य मंत्रीगन्ना विकास एवं चीनी मिलें
10. बृजेश सिंहराज्य मंत्रीलोक निर्माण
11. के.पी. मलिकराज्य मंत्रीवन, पर्यावरण, जन्तु उद्यान एवं जलवायु परिवर्तन
12. सुरेश राहीराज्य मंत्रीकारागार
13. सोमेन्द्र तोमरराज्य मंत्रीऊर्जा एवं वैकल्पिक ऊर्जा
14.अनूप प्रधान ”वाल्मीकि”राज्य मंत्रीराजस्व
15. प्रतिभा शुक्लाराज्य मंत्रीमहिला कल्याण, बाल विकास एवं पुष्टाहार
16. राकेश राठौर गुरूराज्य मंत्रीनगर विकास, शहरी समग्र विकास, नगरीय रोजगार एवं गरीबी उन्मूलन
17. रजनी तिवारीराज्य मंत्रीउच्च शिक्षा
18. सतीश शर्माराज्य मंत्रीखाद्य एवं रसद तथा नागरिक आपूर्ति
19. दानिश आजाद अंसारीराज्य मंत्रीअल्पसंख्यक कल्याण, मुस्लिम वक्फ एवं हज
20. विजय लक्ष्मी गौतमराज्य मंत्रीग्राम्य विकास एवं समग्र ग्राम्य विकास तथा ग्रामीण अभियंत्रण

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here