योगी के मंत्री अधिकारियों से बोले- पैसा कमाना बुरी बात नहीं है, लेकिन पूरा का पूरा पैसा डकार जाना बुरी बात है

0
364

योगी सरकार के कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह (Swatantra Dev Singh) ने शनिवार को निरीक्षण के दौरान एक नहर में गंदगी मिलने पर अफसरों को फटकार लगाई। स्वतंत्र देव सिंह अपनी फटकार के दौरान कुछ ऐसा बोल गए हैं जिसके चलते मंत्री का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो सोशल मीडिया पर आते ही विपक्षी नेता भी बीजेपी और स्वतंत्र देव सिंह पर टूट पड़े।

दरअसल शनिवार को उत्तर प्रदेश सरकार में जल शक्ति एवं बाढ़ नियंत्रण मंत्री स्वतंत्र देव सिंह झांसी के गरौठा में सिंचाई परियोजनाओं का निरीक्षण कर रहे थे। निरीक्षण के दौरान स्वतंत्र देव सिंह नहर में गंदगी मिलने से अधिकारियों से खफा और हो गए और उन्हें डांट लगा दी। डांट लगाते हुए मंत्री ने कहा कि ‘सरकार का उद्देश्य है कि हर गरीब के खेत में पानी पहुंचे। पैसा कमाना बुरी बात नहीं है, लेकिन पूरा का पूरा पैसा डकार जाना बुरी बात है।

वहीं इस दौरान मौके पर मौजूद अधिकारियों द्वारा यह कहे जाने पर कि वह इस संबंध में पता करते हैं, स्वतंत्र देव सिंह भड़क उठे। उन्होंने कहा ‘आप क्या पता करेंगे? देखिये क्या देखना है। करोड़ों रुपये आते हैं, लेकिन नहरों की सफाई नहीं हो पाती।’

अखिलेश बोले – सुनिए भाजपाई मंत्री का प्रवचन

वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के नेता प्रतिपक्ष अखिलेश  वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए भाजपा पर भ्रष्टाचार करने का आरोप लगाया। अखिलेश यादव ने यह वीडियो शेयर करते हुए कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह पर आरोप लगाया और लिखा, “सुनिए भाजपाई मंत्री का प्रवचन, कैसे है ‘भ्रष्टाचार’ बिना कुछ काम, पूरा पैसा डकार गये ये है बुरी बात”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here