- मैनपुरी, बदायूं से तीन बार रहे सांसद, आजमगढ़ से जीत की दर्ज
- ब्लॉक प्रमुख से सांसद बनने तक का सफर
संतोष कुमार पांडेय | लखनऊ
मुलायम सिंह यादव के परिवार में शिवपाल सिंह यादव, अखिलेश यादव के बाद अगर कोई जनता में पॉपुलर हैं तो वो धर्मेंद्र सिंह यादव हैं. धर्मेंद्र सिंह यादव (MP dharmendra yadav) सैफई से 2003 में ब्लॉक प्रमुख बने। उसके बाद यही से इनका राजनैतिक ग्राफ बढ़ता गया है. फिर 2004 में मैनपुरी से 14 वीं लोकसभा के लिए चुने गए जहां उन्होंने बसपा के अशोक शाक्य को हराया। इसके बाद मैनपुरी से बदायूं चले गए.
2009 वे बदायूं निर्वाचन क्षेत्र से 15 वीं लोकसभा के लिए फिर से चुने गए। उन्होंने बदायूं में सीट बरकरार रखी और भाजपा के वागीश पाठक को हराकर 16 वीं लोकसभा के लिए फिर से निर्वाचित हुए। उन्हें ऊर्जा मंत्रालय और नई और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय में नियुक्त किया गया। लेकिन 2019 में डॉ संघमित्रा मौर्या से हार गए. अब आजमगढ़ से मैदान हैं.