Anta By Election 2025 : अंता विधानसभा सीट की पूरी जानकारी ? क्यों हो रहा चुनाव और क्या है ख़ास ?

Publish On:October 14, 2025
ईवीएम की तस्वीर।

पोलटॉक नेटवर्क। जयपुर

राजस्थान में बारां जिले की अंता विधानसभा सीट (Anta By Election 2025 ) पर उपचुनाव हो रहा है। इस सीट पर 11 नवंबर 2025 को मतदान है। यहां चुनाव त्रिकोणीय हो चुका है। जिसमें भाजपा, कांग्रेस के अलावा एक निर्दलीय ने मजबूत ताल ठोंक दी है। जिसे लेकर जयपुर से दिल्ली तक सियासी माहौल गर्म है। आइये जानते हैं आखिर यहां पर क्यों भाजपा के विधायक को सीट खाली करनी पड़ी और अब फिर से मतदान कराया जा रहा है।

यह भी पढ़ें : Maharao Shekha : महाराव शेखा सर्किल पर जल्द स्थापित होगी ‘अश्वारूढ़’ प्रतिमा…

दरअसल मामला यह है कि यहां (Anta By Election 2025) से भाजपा विधायक कंवरलाल मीणा पर एक उप‑मंडल अधिकारी (SDM) पर पिस्तौल तानने का आरोप लगा था। इसी मामले में उन्हें न्‍यायालय ने तीन वर्ष की सजा सुनाई और यह सीट खाली हो गई। 23 मई 2025 को उनकी विधानसभा सदस्यता रद्द कर दी गई।

यह भी पढ़ें : RGHS घोटाला पर चढ़ेगी राजनीति, 880 करोड़ रुपये डकार गए, तीन लाख से ज्यादा बिल पोर्टल से गायब

उपचुनाव की तिथियाँ और प्रक्रिया

  • अधिसूचना जारी 13 अक्टूबर 2025।
  • नामांकन की अंतिम तिथि 21 अक्टूबर 2025।
  • नामांकन की जांच (Scrutiny) 23 अक्टूबर 2025।
  • नाम वापसी की अंतिम तिथि 27 अक्टूबर 2025।
  • मतदान 11 नवंबर 2025 (सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक)।
  • मतगणना परिणाम 14 नवंबर 2025।

मतदाता आंकड़े और ख़ास

इस सीट पर कुल 2,27,563 पंजीकृत मतदाता हैं (1 अक्टूबर 2025 के अनुसार) । इनमें से पुरुष मतदाता लगभग 1,16,000 और महिला मतदाता लगभग इस क्षेत्र में 85 वर्ष से ऊपर मतदाता, दिव्यांग मतदाता, और सेवा मतदाता आदि भी पंजीकृत हैं। मतदाता पहचान पत्र (EPIC) न होने पर अन्य मान्य पहचान पत्रों की सहमति दी गई है (12 प्रकार)। प्रमुख दावेदार और चल रही राजनीतिक लड़ाई।

यह भी पढ़ें : Rajasthan Panchayat chunav 2025: राजेश्वर सिंह कराएंगे चुनाव, बनाये गए मुख्य निर्वाचन आयुक्त

इस सीट पर कई छिपे खिलाड़ी

राजस्थान की इस सीट पर (Anta By Election 2025) कई छिपे खिलाड़ी है। जो परदे के पीछे से खेल रहे हैं। भाजपा और कांग्रेस के दो दिग्गज और पूर्व अशोक गहलोत (ashok gehlot ) और वसुंधरा राजे (vasunhdra raje) यहां पर पूरा खेल रहे हैं। वहीँ, सीएम भजनलाल शर्मा के लिए बड़ी चुनौती भी खड़ी दी गई है। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला, विधायक शांति धारीवाल, छबड़ा विधायक प्रताप सिंघवी और कई नेता यहां पर दांव पेंच खेल रहे हैं। नरेश मीणा निर्दलीय हैं। मगर उनके साथ इस बार कई समाज के लोग दिख रहे हैं।

यह भी पढ़ें : Rajasthan Politics: ‘सुनी सुनाई’ में राजस्थान की राजनीति के हालात, क्या मन में सुलग रही ‘आग’