POCSO, Good Touch–Bad Touch के प्रति किया गया जागरूक, मेडिकल कैम्प में दी गई जानकारी

Publish On:February 5, 2026
कार्यक्रम करते हुए बच्चे।

नोएडा। पोलटॉक नेटवर्क

JU Agree Science Private Limited ने POCSO, Good Touch–Bad Touch एवं मेडिकल कैम्प के साथ-साथ बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम में जागरूक किया। उत्तर प्रदेश के नोएडा में बालिका विद्यालय सेक्टर 51 में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुआ। जहां हाईकोर्ट की अधिवक्ता सैफ्फैली पाट्याल ने बच्चों को POCSO एक्ट एवं Good Touch–Bad Touch के बारे में महत्वपूर्ण जागरूकता दी।

ये भी पढ़े: Bihar Election 2025 : केंद्रीय चुनाव आयोग ने किया तारीखों का एलान, दो चरण में होंगे चुनाव

इस दौरान उन्हें अपने अधिकारों व सुरक्षा के प्रति सजग किया। वहीं यशोदा मेडिसिटी हॉस्पिटल की ओर से मेडिकल कैम्प भी आयोजित किया गया। जिसमें बच्चों के स्वास्थ्य की जांच एवं आवश्यक परामर्श दिया गया।

ये भी पढ़ें : Anta By Election 2025 : अंता विधानसभा सीट की पूरी जानकारी ? क्यों हो रहा चुनाव और क्या ख़ास ?

बिभरते NGO के प्रेसिडेंट मोहन सिंह, बिभरते की पूरी टीम, तथा JU Agree Science की ओर से सरद कुमार सिंह एवं उनकी टीम की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस मौके पर यह भी बताया गया कि बिभरते NGO, JU Agree Science के सहयोग से आने वाले समय में बिहार, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के कई जिलों में लगभग 50 स्कूलों में इसी प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने जा रही है। ताकि अधिक से अधिक बच्चों को सुरक्षा, स्वास्थ्य और अधिकारों के प्रति जागरूक किया जा सके।

ये भी पढ़े: Maharao Shekha : महाराव शेखा सर्किल पर जल्द स्थापित होगी ‘अश्वारूढ़’ प्रतिमा…