पूर्वी चंपारण जिले के कल्यानपुर प्रखंड के पिपरा खेम गावं निवासी रिपू कुमार (Ripu kumar ) को अखिल भारती पंचायत परिषद का राष्ट्रीय सचिव नियुक्त किया गया है।
नई दिल्ली। पोलटॉक नेटवर्क
पूर्वी चंपारण जिले के कल्यानपुर प्रखंड के पिपरा खेम गावं निवासी रिपू कुमार (Ripu kumar ) को अखिल भारती पंचायत परिषद का राष्ट्रीय सचिव नियुक्त किया गया है। उनकी (Ripu kumar ) की नियुक्ति दिल्ली के मयूर विहार में स्थित परिषद के केंद्रीय कार्यालय “पंचायत धाम” में पूर्व केंद्रीय मंत्री सह राष्ट्रीय अध्यक्ष सुबोध कांत सहाय व पूर्व राज्य सभा सांसद, भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक सदस्य सह राष्ट्रीय संरक्षक आरके सिन्हा के आदेश पर राष्ट्रीय कार्यवाहक अध्यक्ष डॉ अशोक चौहान ने की है।
छोटी पंचायत से निकलकर आये
रिपू कुमार (Ripu kumar ) बचपन से ही सामाजिक कार्यों में काफी सक्रिय रहे हैं। रिपू कुमार ने अपने सांगठनिक कौशल के बलबूते एक छोटी सी पंचायत से निकलकर देश में जबरदस्त पहचान हासिल किया हैं। ये जहाँ बिजनेश में मेहनत करके नित नए प्रतिमान स्थापित करते हैं वहीँ अपने गावं और जिले में भी जबरदस्त जुड़ाव रखते हैं।
गुजरात के गाँधी धाम में कई कन्या विवाह समारोहों में इनकी महती भूमिका रहती है। इनके कुछ करीबी लोगों के मुताबिक कई मौकों पर यह कहा जाता है कि रीपू कुमार अपनी कमाई का 10 % हिस्सा सामाजिक कार्यों में खर्च करते हैं।
नियुक्ति पर कही बड़ी बात
रिपू कुमार ने अपनी नियुक्ति पर कहा कि परिषद के नेतृत्व ने मुझ पर जो विश्वास जताया है और जो जिम्मेदारी दिया है। उसको मैं पूर्ण निष्ठां, ईमानदारी और समर्पण के साथ निभाऊंगा। परिषद् के कार्यवाहक अध्यक्ष डॉ अशोक चौहान ने कहा कि रिपू कुमार सामाजिक व पंचायती राज व्यवस्था के कर्मठ एवं सक्रिय कार्यकर्ता हैं।
मीडिया सलाहकार बद्रीनाथ, राजस्थान पंचायत परिषद के अध्यक्ष मोहन लाल शर्मा, राजस्थान से अखिल भारतीय पंचायत पारिषद के राष्ट्रीय सचिव लक्ष्मीकांत तिवारी, रामवृक्ष प्रसाद, नितिन अग्रवाल, मोहन राठौड़, मदन यादव, रमाकांत शुक्ला, दिवाकर दूबे शुभकामनाएं दी।

