Rajasthan Politics: ‘सुनी सुनाई’ में राजस्थान की राजनीति के हालात, क्या मन में सुलग रही ‘आग’

Publish On:September 12, 2025
एआई जनरेट तस्वीर।

पोल टॉक नेटवर्क। जयपुर

राजस्थान (Rajasthan Politics) की तपती ज़मीन पर सियासत का पारा इन दिनों और भी गरम है। एक राजनीतिक दल में पदाधिकारियों की सूची का इंतजार कार्यकर्ताओं के सब्र की परीक्षा बनता जा रहा है। बाहर से सबकुछ सामान्य दिखता है, लेकिन भीतर गहरी उथल-पुथल मची हुई है। कुछ खबरें हवा में तैर रही हैं, कुछ नाम वायरल हो गए हैं… और कुछ चेहरे बीमार होने लगे हैं।

ये भी पढ़ें : Rajasthan Politics: एक बार फिर जासूसी की ‘एंट्री’, दो कैमरे बने बवाल, खड़ा हुआ नया ‘बखेड़ा’। नेता प्रतिपक्ष ने तो…

वायरल सूची और बड़ी उम्मीदें

कुछ दिन पहले अचानक सोशल मीडिया पर एक सूची वायरल हो जाती है। इसमें कुछ युवा नेताओं के नाम होते हैं। जिनके नाम होते हैं, उनके समर्थक मिठाइयां बांटने लगते हैं, लेकिन जिनके नाम नहीं होते-वो अवसाद में चले जाते हैं। कई पुराने कार्यकर्ता इस असमंजस से इतने परेशान हैं कि मानसिक तनाव की गिरफ्त में आ गए हैं। कुछ तो इलाज तक करवा रहे हैं। राष्ट्रीय स्तर के नेता इस मसले पर चुप हैं। न कोई बयान, न कोई सफाई। संगठन के अंदरूनी सूत्रों का कहना है कि जब तक यह स्थिति बनी रहेगी, कार्यकर्ताओं का भरोसा डगमगाता रहेगा।

ये भी पढ़ें : Vice President India Election : उपराष्ट्रपतियों की पूरी कहानी, किसे अधिक-किसे मिले कम वोट

नाराज़ अध्यक्ष और बेलगाम नेता

एक पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष का गुस्सा अब छिपा नहीं रहा। वो बार-बार निर्देश देते हैं कि संगठन में अनुशासन बनाए रखा जाए, लेकिन उनके ही कुछ वरिष्ठ नेता अपनी-अपनी धुन में चल रहे हैं। कोई अपने जिले में विशाल सम्मेलन कर रहा है तो कोई बिना अनुमति रैली निकाल रहा है। प्रदेश अध्यक्ष ने दिल्ली तक अपनी शिकायत पहुंचा दी है, लेकिन वहां से भी कोई खास प्रतिक्रिया नहीं मिल रही। अब तो चर्चा ये भी है कि प्रदेश के कुछ बड़े नेता ही इस ‘खेल’ के सूत्रधार हैं।

ये भी पढ़ें : Bhajan Lal Sharma के पिता टीचर बनाना चाहते थे लेकिन बने CM । सरपंच बन दिखाई थी ताकत

दिग्गजों की दुविधा

राजस्थान की राजनीति के दो बड़े ड़े चेहरे, जो कभी रणनीति के मास्टरमाइंड माने जाते थे। आज खुद उलझन में हैं। उन्हें लगता था कि वे अपनी पकड़ से संगठन को अपने अनुरूप ढाल लेंगे, लेकिन अब स्थितियाँ उनके खिलाफ हो गई हैं। मंच पर वो एक बात कहते हैं, लेकिन चाय के प्याले के साथ अपने समर्थकों से कुछ और। उनका आत्मविश्वास हिल चुका है। उन्हें समझ नहीं आ रहा कि अगला कदम क्या हो। दिल्ली जाएं ? या खुद को अलग कर लें?

ये भी पढ़ें : Rajasthan SI BHARATI EXAM 2021: परीक्षा रद्द, किरोड़ी लाल और हनुमान की बदलेगी राजनीति

अगर युवाओं को मिले मौका…

वर्तमान संकट के बीच एक बात सभी को समझ आने लगी है। अगर संगठन को ऊर्जा देनी है, तो युवाओं को मौका देना ही होगा। युवा कार्यकर्ताओं में जोश है, नये विचार हैं और सोशल मीडिया के ज़रिए जनसम्पर्क की नई भाषा भी। कुछ युवा नेता अब खुले मंचों पर बोलने लगे हैं, “अब पुरानी राजनीति नहीं चलेगी, हमें परिवर्तन चाहिए।” अगर सही दिशा में नेतृत्व मिला, तो यही युवा संगठन को फिर से जीवंत बना सकते हैं।

ये भी पढ़ें : Pushkar Singh Dhami के छात्र राजनीति से मुख्यमंत्री बनने की बड़ी रोचक है कहानी

अंदरूनी हलचल और बाहर की खामोशी

संगठन के भीतर की खामोशी बहुत कुछ कह रही है। पदों की दौड़, नाराज अध्यक्ष, असहाय दिग्गज और भ्रमित कार्यकर्ता हैं। ये सब मिलकर एक ऐसे नाटक की पटकथा तैयार कर रहे हैं, जिसकी स्क्रिप्ट किसी को समझ नहीं आ रही। लेकिन यह तय है की अगर जल्द ही पारदर्शिता, संवाद और संगठनात्मक अनुशासन नहीं लौटा, तो यह खामोशी एक दिन शोर में बदल सकती है। और तब हालात संभालना मुश्किल होगा।