पोलटॉक नेटवर्क। दिल्ली
उपराष्ट्रपति पद (Vice President Election 2025) से जगदीप धनखड़ के इस्तीफा देने के बाद आज मतदान हो रहा है। जिसमें एनडीए के सीपी राधाकृष्णन तो इंडिया गठबंधन के बी सुदर्शन रेड्डी के बीच सीधा मुकाबला है। आज सुबह सबसे पहले पीएम नरेंद्र मोदी ने संसद भवन में अपना वोट डाला। मतदान की प्रक्रिया शुरू हो गई है। आज ही शाम पांच बजे तक मतदान की प्रक्रिया चेलगी। देर रात तक देश को नया उपराष्ट्रपति मिल जाएगा। आइये पढ़िए ये ख़ास रिपोर्ट।
ये भी पढ़ें : Bhajan Lal Sharma के पिता टीचर बनाना चाहते थे लेकिन बन गए CM। सरपंच बन दिखाई थी ताकत
उपराष्ट्रपति चुनाव में ‘खेला ‘
एक तरफ जहां उपराष्ट्रपति (Vice President Election 2025 Voting Live) पद के लिए मतदान हो रहा है। वहीँ, देश के तीन राजनीतिक दलों ने इस चुनाव से अपनी दूरी बना ली है। इसे एक बड़ा खेला माना जा रहा है। तेलंगाना के बीआरएस के पास 4 राज्यसभा सांसद, ओडिसा के बीजू जनता दल के पास 7 राज्यसभा सांसद और शिरोमणि अकाली दल के पास एक लोकसभा और 2 राज्यसभा सांसद हैं. इन दलों ने अपने सांसदों को मतदान से दूर रहने का आदेश जारी किया है।
ये भी पढ़ें :उत्तराखंड के CM Pushkar Singh Dhami की छात्र राजनीति से सीएम तक के सफर की कहानी
अब इनका पूरा गणित समझिये
बीजू जनता दल, भारत राष्ट्र समिति और अकाली दल के सांसद सदस्यों की कुल संख्या 14 है। अभी लोकसभा में 542 और राज्यसभा में 239 सांसद हैं। इस तरह दोनों सदनों के कुल सदस्य 781 होते हैं। जीत के लिए उम्मीदवार को कम से कम 391 सांसदों का समर्थन चाहिए है। अब इन तीन दलों के दूर होने से दोनों सदनों के सांसदों की संख्या 767 हो गई है। अब जीत के लिए कम से कम 384 सांसदों का समर्थन चाहिए।
इन दलों ने धनखड़ का किया था समर्थन
रोचक बात है वर्ष 2022 के उपराष्ट्रपति चुनाव (Vice President Election 2025 Voting Live) में इन दलों ने एनडीए के जगदीप धनखड़ का समर्थन किया था। इस बार के चुनाव में वोटिंग से दूरी बनाए रखने का असर एनडीए की जीत के मार्जिन पर पड़ेगा।
ये भी पढ़ें :Jagdeep Dhankhar को अब राजस्थान से मिलेगी 42 हजार रुपए पेंशन, सिर्फ एक बार रहे विधायक

