संतोष कुमार पांडेय। जयपुर
पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की पेंशन ( Jagdeep Dhankhar) शुरू हो गई। उन्होंने इस्तीफ़ा देने के बाद राजस्थान विधानसभा सचिवालय में अपनी पूर्व विधायक की पेंशन के लिए अप्लाई किया था। जिसके बाद वो चर्चाओं में भी रहे। दरअसल, जगदीप धनकड़ एक बार कांग्रेस के टिकट पर राजस्थान विधानसभा के सदस्य रहे हैं। वर्ष 1993 से 98 तक अजमेर की किशनगढ़ विधानसभा सीट से विधायक रहे।
ये भी पढ़ें : Rajasthan SI BHARATI EXAM 2021: परीक्षा रद्द, किरोड़ी लाल और हनुमान की बदलेगी राजनीति
जब उन्होंने उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा दिया तो विधायक की पेंशन ( jagdeep dhankhar) के लिए मांग की थी। जगदीप धनखड़ की पेंशन को आज राजस्थान विधानसभा सचिवालय ने शुरू कर दिया है। गौरतलब है कि जगदीप धनखड़ राजस्थान से एक बार सांसद भी रहे हैं। आइये पढ़िए ये ख़ास रिपोर्ट।
राज्यपाल बनने के बाद बंद हुई थी पेंशन ?
जगदीप धनखड़ को वर्ष 2019 तक पूर्व विधायक के तौर पर पेंशन मिल रही थी। चूंकि, 2019 में जगदीप धनकड़ पश्चिम बंगाल के राज्यपाल बन गए थे। उनकी पेंशन रोक दी गई थी। उसके बाद वो उपराष्ट्रपति बन गए। धनखड़ ( jagdeep dhankhar) को हर महीने पूर्व विधायक के तौर पर करीब 42 हजार रुपए पेंशन मिलेगी। धनखड़ को पूर्व विधायक के तौर पर 42,000 रुपए महीना पेंशन मिलेगी। उनकी उम्र 74 साल है, ऐसे में उन्हें 20 प्रतिशत ज्यादा पेंशन मिलेगी। उन्हें 35 हजार प्रतिमाह का 20 फीसदी जोड़कर पेंशन मिलेगी। यह पेंशन 42 हजार रुपए होती है।
ये भी पढ़ें : Bhil Pradesh: बाप MLA थावरचंद मीणा ने भील प्रदेश की मांग के पीछे की पूरी योजना बताई ?
और कितनी मिलेगी पेंशन ?
राजस्थान में एक कार्यकाल वाले पूर्व विधायक को न्यूनतम ₹35,000 प्रति माह पेंशन मिलती है। 70 वर्ष से ऊपर व्यक्तियों को 20% वृद्धावृ्द्धि मिलती है। 74 वर्षीय धनखड़ ₹42,000 प्रति माह पेंशन के पात्र हैं। पूर्व उपराष्ट्रपति के तौर पर लगभग ₹2 लाख प्रतिमाह ( Type 8 बंगला + स्टाफ ) की सुविधाएं मिलेंगी। वहीँ, पूर्व सांसद के तौर पर (लोकसभा सदस्य) लगभग ₹45,000 प्रतिमाह और पूर्व राजस्थान विधायक ₹42,000 प्रतिमाह (वृद्धि सहित) मिलेगी।
परिवार में कितने हैं लोग ?
जगदीप धनखड़ पत्नी सुदेश धनखड़ के साथ रहते हैं। उनके बेटे दीपक की पहले ही निधन हो चुका है। बेटी कामना की शादी हो चुकी है। जो अपने परिवार के साथ विदेश में रहती है।

