Bhajan Lal Sharma के पिता टीचर बनाना चाहते थे लेकिन बने CM । सरपंच बन दिखाई थी ताकत

Publish On:September 8, 2025
CM BHAJAN LAL Sharma.

संतोष कुमार पांडेय। जयपुर

भजनलाल शर्मा (Bhajan Lal Sharma) राजस्थान के 14वें मुख्यमंत्री हैं। साल 2023 के दिंसबर में जब उन्हें भाजपा विधायक दल का नेता चुना गया तब हर कोई उनके नाम को लेकर हैरान हो उठा। मगर, भजनलाल शर्मा राजस्थान की राजनीति में एकदम से नए नहीं हैं। ब्राह्मण परिवार से आने वाले भजनलाल शर्मा पहली बार विधायक बने। हालांकि, उनका एक लम्बा कैरियर रहा है। दूसरी बात उन्हें राजनीति में आना था। इसलिए संगठन में लम्बे समय तक काम किये।

ये भी पढ़ें : उत्तराखंड के CM Pushkar Singh Dhami की छात्र राजनीति से सीएम तक के सफर की कहानी

एक बात और है भजनलाल शर्मा (Bhajan Lal Sharma) के पिता किशन स्वरूप शर्मा ने एक इंटरव्यू में बताया था कि वो बेटे भजनलाल शर्मा को शिक्षक बनाना चाह रहे थे। लेकिन भजनलाल शर्मा का राजनीति में जाने का झुकाव था। जबकि, भजनलाल शर्मा (Bhajan Lal Sharma) ने बीएड भी कर लिया था। पढ़िए ये पूरी स्टोरी सिर्फ पोलटॉक पर।

ये भी पढ़ें :SACHIN PILOT BIRTHDAY: बेहद खास, चित्तौड़गढ़ के सांवलिया सेठ से देंगे बड़ा राजनीतिक संदेश ?

27 साल में ही कर ली थी शुरुआत

भजनलाल शर्मा (Bhajan Lal Sharma) भरतपुर जिले के नदबई विधानसभा क्षेत्र के अटारी गाँव से 27 साल में ही वर्ष 2000 में सरपंच बन गए थे। उसके बाद उन्होंने वर्ष 2003 में निर्दलीय विधानसभा का चुनाव भी लड़ा। जमानत जब्त हो गई। उसके बाद से कोई चुनाव नहीं लड़े। लगातार संगठन में काम किया। सरकार आई और गईं लेकिन भजनलाल शर्मा संगठन में बने रहे। लम्बे समय तक भाजपा के प्रदेश महामंत्री रहे।

ये भी पढ़ें :Jagdeep Dhankhar को अब राजस्थान से मिलेगी 42 हजार रुपए पेंशन, सिर्फ एक बार रहे विधायक

ये है और जानकारी

भजन लाल शर्मा का जन्मदिन 15 दिसंबर को है। 16वीं राजस्थान विधान सभा के सदस्य हैं और जयपुर जिले की सांगानेर निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं। भरतपुर जिले के नदबई के अटारी-बछामदी गांव में उनका जन्म हुआ था। उनके पिता का नाम किशन स्वरूप शर्मा और माता का नाम गोमती देवी है। भजन लाल अपने पिता किशन स्वरूप शर्मा के इकलौते बेटे हैं।

ये भी पढ़ें :Bhil Pradesh: बाप MLA थावरचंद मीणा ने भील प्रदेश की मांग के पीछे की पूरी योजना बताई ?

हालांकि उनकी तीन बहने भी हैं। भजन लाल शर्मा अपने गांव से निकलकर भरतपुर में किराए के मकान में रहते थे। भजनलाल शर्मा ने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत स्कूल के दिनों से ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की छात्र शाखा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के माध्यम से की थी। बाद में वह वहां जिला सह-संयोजक और सह-जिला प्रमुख बने।

ये भी पढ़ें :Rajasthan Politics: RSS प्रमुख की बात माने तो 28 के विस चुनाव में ये नेता हो जायेंगे बाहर ?

वह भारतीय जनता युवा मोर्चा में भी काम किया। उन्होंने 2003 के विधानसभा चुनाव में राजस्थान सामाजिक न्याय मंच (आरएसएनएम) के टिकट पर भरतपुर के नदबई विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ा था, लेकिन वह हार गए। 2023 के राजस्थान विधानसभा चुनाव के बाद, उन्हें सांगानेर विधानसभा क्षेत्र से विधायक के रूप में चुना गया।

भाजपा ने किया बड़ा प्रयोग

भजनलाल शर्मा को सीएम बनाकर भाजपा ने बड़ा प्रयोग किया था। पहली बार के विधायक को सीएम बनाया गया। इतना ही नहीं सीएम के साथ दो डिप्टी सीएम भी बनाया। दोनों डिप्टी सीएम पहली बार सरकार में शामिल हुए। हालांकि, दोनों डिप्टी सीएम दूसरी बार के विधायक हैं। कई दिगज्जों को सिर्फ मंत्री बनाया गया और कई दिगज्जों को कोई पद नहीं दिया गया। एक बात और अलग थी कि इस बार भाजपा ने किसी चेहरे पर चुनाव नहीं लड़ा था। कमल के फूल और पीएम नरेंद्र मोदी के चेहरे पर चुनाव लड़ा गया था। इसलिए बेहतर परिणाम आने के बाद सीएम नए चेहरे को बनाया गया।