Rajasthan Panchayat chunav 2025: राजेश्वर सिंह कराएंगे चुनाव, बनाये गए मुख्य निर्वाचन आयुक्त

Publish On:September 17, 2025
Rajasthan Panchayat chunav 2025

संतोष कुमार पांडेय। जयपुर

राजस्थान में एक राज्य एक चुनाव होना है। स्थानीय निकाय चुनाव (Rajasthan Panchayat chunav 2025) कराने की जिम्मेदारी अब रिटायर्ड आईएएस राजेश्वर सिंह (rajeshwar singh ias) को दी गई है। राजस्थान सरकार ने राज्य निर्वाचन आयोग के शीर्ष पद पर बड़ा बदलाव करते हुए राजेश्वर सिंह को नया राज्य मुख्य निर्वाचन आयुक्त (State Election Commissioner) नियुक्त किया है। राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े ने कल आदेश जारी किया है। इससे पहले इस पद पर मधुकर गुप्ता तैनात थे, जिनका कार्यकाल पूरा हो गया था।

ये भी पढ़ें: Rajasthan Politics: ‘सुनी सुनाई’ में राजस्थान की राजनीति के हालात, क्या मन में सुलग रही ‘आग’

चुनाव की तैयारी के अहम मुद्दे

मतदान प्रक्रिया की पारदर्शिता:
निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव सुनिश्चित करना निर्वाचन आयोग की सर्वोच्च प्राथमिकता होगी।

पुनर्गठन और सीमांकन:
निर्वाचन क्षेत्रों के नए सीमांकन और प्रशासनिक पुनर्गठन में पारदर्शिता बनाए रखना सबसे बड़ी चुनौती होगी।

आरक्षण प्रक्रिया:
विभिन्न वर्गों को न्यायपूर्ण प्रतिनिधित्व देने के लिए आरक्षण निर्धारण भी एक संवेदनशील और अहम कार्य रहेगा।

मतदाता सूची का अद्यतन:
यह सुनिश्चित करना ज़रूरी होगा कि सभी पात्र मतदाता सूची में सम्मिलित हों।

ये भी पढ़ें: Rajasthan Politics: एक बार फिर जासूसी की ‘एंट्री’, दो कैमरे बने बवाल, खड़ा हुआ नया ‘बखेड़ा’

चुनौतियाँ और राजनीतिक प्रतिक्रिया

राजनेताओं व विभिन्न राजनीतिक दलों का कहना है कि “वन स्टेट‑वन इलेक्शन” (एक‑राज्य‑एक‑चुनाव) की अवधारणा लागू करते करते विभिन्न स्थानों पर निर्वाचन तिथियों में तालमेल नहीं हो पा रहा है। बस चुनावों की घोषणा की गति पर सियासी दबाव बढ़ रहा है। उधर न्यायालयों के आदेशों के बाद आयोग को सक्रियता दिखाई दे रही है और चुनाव कार्यक्रम की घोषणा का समय समीकरण राजनीति में गरमाहट ला रहा है।

ये भी पढ़ें: Vice President India Election : उपराष्ट्रपतियों की पूरी कहानी, किसे अधिक-किसे मिले कम वोट

राजेश्वर सिंह ने क्या कहा ?

राज्य मुख्य निर्वाचन आयुक्त बनाये जाने के बाद राजेश्वर सिंह ने सोशल मीडिया पर लिखा, ‘भगवती जगदम्बा की असीम अनुकम्पा से राज्यपाल द्वारा मुझे राजस्थान का राज्य निर्वाचन आयुक्त नियुक्त किया गया है। मातेश्वरी की कृपादृष्टि इसी प्रकार बनी रहे, श्रीचरणों में यही प्रार्थना है। नमस्तस्यै ।’

ये भी पढ़ें: Vice President Election 2025 : इन तीन दलों ने वोटिंग से बनाई दूरी, पलट गया ‘खेल’

कौन हैं राजेश्वर सिंह ?

यूपी में चंदौली जिले के सकलडीहा विकासखंड के बट्ठी ग्राम के मूल निवासी एवं भारतीय प्रशासनिक सेवा राजस्थान कॉडर के 1989 बैच के अधिकारी हैं। जिन्हे 12 जुलाई 2029 तक के लिये आयुक्त बनाया गया है। आयोग का मुख्य कार्य संवैधानिक प्रावधानों के अनुसार पंचायती राज संस्थाओं और नगरीय निकायों के चुनाव संपन्न कराना है। सिंह पूर्व में एसडीओ, माउंट आबू , जिला मजिस्ट्रेट जालोर और जयपुर, डिवीजनल कमिश्नर उदयपुर, भरतपुर एवं जयपुर, प्रमुख सचिव, लघु उद्योग, पर्यटन, परिवहन, पशुपालन, अतिरिक्त मुख्य सचिव, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग तथा अध्यक्ष, राजस्थान रेवन्यू बोर्ड के पदों पर कार्य कर चुके हैं।

सिंह को कार्यक्षेत्र में परिश्रम, कार्यकुशलता, निष्ठा एवं नवाचार के लिए जाना जाता है। उन्होंने ग्रामीण विकास एवं राजस्व प्रशासन के क्षेत्र में अनेक महत्वपूर्ण योजनाओं का सूत्रपात किया और महत्त्वपूर्ण उपलब्धियां अर्जित की। 31 जुलाई 2024 को राजस्थान रेवेन्यू बोर्ड के अध्यक्ष पद से सेवानिवृत्त हुए थे ।

ये भी पढ़ें: Rajasthan politics: प्रतियोगी परीक्षाएं हैं बड़ी ‘खिलाड़ी’, किस नेता के लिए फिट-किसके लिए हिट

Rajasthan Panchayat Chunav 2025 – FAQ (अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न)

Q1: राजस्थान पंचायत चुनाव 2025 कब होंगे?

उत्तर: फिलहाल चुनाव की तारीखों की आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। राज्य निर्वाचन आयुक्त की नियुक्ति के बाद अब जल्द ही चुनाव कार्यक्रम घोषित होने की उम्मीद है।

Q2: नए राज्य निर्वाचन आयुक्त कौन हैं?

उत्तर: सेवानिवृत्त IAS अधिकारी राजेश्वर सिंह को नया राज्य मुख्य निर्वाचन आयुक्त नियुक्त किया गया है।

Q3: चुनाव में देरी क्यों हुई?

उत्तर: चुनावों में देरी का मुख्य कारण पुनर्गठन, सीमांकन, आरक्षण और प्रक्रियागत अद्यतन रहे हैं।

Q4: क्या इस बार ‘एक राज्य, एक चुनाव’ मॉडल लागू होगा?

उत्तर: सरकार की मंशा ‘एक राज्य, एक चुनाव’ मॉडल की ओर है, लेकिन यह अभी प्रारंभिक विचार में है। आधिकारिक पुष्टि बाकी है।

Q5: पंचायत चुनाव में कौन-कौन से पदों के लिए वोटिंग होती है?

उत्तर: आमतौर पर पंचायत चुनाव में निम्नलिखित पदों के लिए मतदान होता है:

वार्ड पंच

सरपंच

पंचायत समिति सदस्य

जिला परिषद सदस्य

Q6: क्या ऑनलाइन वोटिंग की सुविधा होगी?

उत्तर: फिलहाल राजस्थान पंचायत चुनावों में ऑनलाइन वोटिंग की सुविधा नहीं है। मतदान पारंपरिक बैलेट या EVM के माध्यम से होता है।

Q7: वोटर लिस्ट में नाम कैसे जांचें या जोड़ें?

उत्तर: आप ceorajasthan.nic.in पर जाकर अपना नाम देख सकते हैं या आवेदन के माध्यम से नया नाम जुड़वा सकते हैं।