SACHIN PILOT BIRTHDAY: बेहद खास, चित्तौड़गढ़ के सांवलिया सेठ से देंगे बड़ा राजनीतिक संदेश ?

Publish On:September 6, 2025
SACHIN PILOT BIRTHDAY

संतोष कुमार पांडेय। जयपुर

राजस्थान के पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट (SACHIN PILOT BIRTHDAY) का 7 सितंबर को जन्मदिन है। सचिन पायलट 7 सितंबर 2025 को 48 वर्ष के हो जायेंगे। इस बार सचिन पायलट के समर्थक जन्मदिन को बेहद ख़ास तरीके से मनाने जा रहे हैं। खूब जोश और उत्साह है। हालाँकि, इस बार सचिन पायलट का जन्मदिन जयपुर में नहीं मनाया जा रहा है। सचिन पायलट ( SACHIN PILOT BIRTHDAY) चित्तौड़गढ़ के मंडफिया में सांवलिया सेठ मंदिर ( Sanwaliya Seth Temple) में दर्शन करेंगे और वहीँ से आगे निकलेंगे। अब सवाल उठ रहा है कि सचिन ऐसा क्यों कर रहे हैं ? क्या इसके पीछे कोई बड़ी राजनीतिक प्लानिंग है या कुछ और ही बात है ? पढ़िए ये ख़ास रिपोर्ट सिर्फ पोल टॉक पर।

ये भी पढ़ें : Bhil Pradesh: बाप MLA थावरचंद मीणा ने भील प्रदेश की मांग के पीछे की पूरी योजना बताई ?

सनातन और जातियों को बड़ा संदेश !

दरअसल, इस बार सचिन पायलट राजस्थान में अपने जन्मदिन के कार्यक्रम के माध्यम से सनातन का सन्देश देंगे। उत्तरप्रदेश के प्रयागराज में महाकुम्भ में जाकर गंगा में सचिन ने स्नान किया था। उसके बाद से लगातार सनातन का संदेश देने की तैयारी है। चूंकि, भाजपा राजस्थान में हमेशा कांग्रेस को सनातन के नाम पर घेर लेती है। जिसका सटीक और मजबूत जवाब कई बार कांग्रेस नहीं दे पाती है। इसलिए इस बार सचिन पायलट ने पूरी तैयारी की है। वहीं, मेवाड़ रीजन में भाजपा मजबूत है। एक तरह से यह भाजपा का गढ़ बन चुका है। इस गढ़ को भी भेदने की तैयारी है।

ये भी पढ़ें : पूर्व उपराष्ट्रपति Jagdeep Dhankhar को अब राजस्थान से मिलेगी 42 हजार रुपए पेंशन, सिर्फ एक बार रहे विधायक

मेवाड़ से सचिन पायलट पूरे प्रदेश को कई संदेश देना चाहते है। दूसरी तरफ सचिन पायलट (SACHIN PILOT BIRTHDAY) जातीय राजनीति से उठकर सभी जातियों को साधने की कोशिश कर रहे हैं। सचिन पायलट की वजह से राजस्थान में कांग्रेस को लोकसभा और विधानसभा में बड़ी मजबूती मिलती है। इसलिए पायलट के समर्थक चाहते है कि इस बार मेवाड़ में सचिन पायलट यहां के कांग्रेसी नेताओं को राजनीतिक मजबूती दें।

ये भी पढ़ें : Rajasthan politics: प्रतियोगी परीक्षाएं हैं बड़ी ‘खिलाड़ी’, किस नेता के लिए फिट-किसके लिए हिट

कौन हैं सचिन पायलट ?

सचिन पायलट पूर्व केंद्रीय मंत्री राजेश पायलट के बेटे हैं। सचिन पायलट 2004 में सबसे कम उम्र के सांसद बने। साल 2009 में फिर से सांसद चुने गए और केंद्रीय मंत्री बने। और 2012-2014 में केंद्रीय संचार और सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री बनाये गए। वर्ष 2014 में राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बने। जो वर्ष 2018 तक रहे। राजस्थान के टोंक से दूसरी बार विधायक हैं। वर्ष 2018 में अशोक गहलोत की सरकार में उपमुख्यमंत्री बने। अभी कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव है।

ये भी पढ़ें : Rajasthan SI BHARATI EXAM 2021: परीक्षा रद्द, किरोड़ी लाल और हनुमान की बदलेगी राजनीति